- कृत्रिम तालाब में नगर निगम तत्काल लकड़ी हटाने की हुई है व्यवस्था

- डोमिनगढ़ और एकला बंधे पर कृत्रिम तालाब में विसर्जन की तैयारी

GORAKHPUR: विसर्जन के दौरान तालाब मूर्तियों से नहीं भरेंगे। नगर निगम ने इसके लिए अलग से योजना बनाकर तैयारी की है। प्रशासन की मदद से एक क्रेन की व्यवस्था की गई है, जिसकी मदद से मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। वहीं लड़कों को लगाकर मिट्टी गलते ही उसकी लकडि़यां बाहर करा दी जाएंगी। नगर निगम की तरफ से तैयार दोनों कृत्रिम तालाब के पास आने-जाने के लिए रास्ता भी बनाया गया है। इस रास्ते पर नगर निगम ने अस्थायी स्ट्रीट लाइट्स की भी व्यवस्था की गई है।

दो जगह बना है कृत्रिम तालाब

नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने शहर के बाहर एकला बंधे के पास और डोमिनगढ़ में कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया है। इसमें प्रशासन की तरफ से लगाए गए क्रेनों की मदद से मूर्तियों का विसर्जन कराया जाएगा। बुधवार की शाम कमिश्नर पी गुरु प्रसाद, जिलाधिकारी रंजन कुमार, एसएसपी लव कुमार और नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी तालाब और क्रेन के निरीक्षण के साथ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। सभी अधिकारियों ने क्रेन में बैठकर तालाब का जायजा लिया।