कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Golmaal 5: रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म गोलमाल का हर एक पार्ट फैंस को काफी पसंद आया। यहीं कारण है कि, इस फ्रेंचाइजी की हर एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की है। फिल्म 'गोलमाल फन अनलिमिटेड', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3' और 'गोलमाल अगेन' आज भी फैंस के दिलों में बसी हुई है। इस सीरीज का आखिरी पार्ट यानी की गोलमाल अगेन (गोलमाल 4) साल 2017 में रिलीज हुआ था। हालांकि, उसके बाद से ही हर कोई इसके अगले पार्ट का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसी बीच अब रोहित शेट्टी ने गोलमाल फैंस के लिए एक गुड न्यूज शेयर की है। जिसमें उन्होंने जल्द ही गोलमाल फ्रेंचाइज की अगली फिल्म यानी गोलमाल 5 के बारे में अपडेट शेयर किए हैं।

अगले दो साल में बनेगी गोलमाल 5
दरअसल, डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के प्रमोशन में लगें हैं। कल यानी 19 जनवरी को रिलीज होने वाली इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय नजर आएंगे। इस वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान ही रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 के बारे में खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने बताया कि, ''गोलमाल 5' जरूर बनेगी। और फैंस का एक्साइटमेंट देखते हुए, मुझे इसे थोड़ा सा जल्दी बनाना होगा। मुझे लगता है कि आप सबको अगले 2 साल में गोलमाल 5 मिल जाएगी'।

बाकी फ्रेंचाइज फिल्मों से भव्य होगी गोलमाल 5
इसके अलावा रोहित शेट्टी ने कहा कि 'रिसेंटली सिनेमा में आए बदलाव को देखते हुए, गोलमाल फ्रेंचाइजी की आने वाली फिल्म बाकी फिल्मों से भी ज्यादा भव्य होगी। मुझे लगता है कि आज के टाइम पर सिनेमा को ऑल द बेस्ट और गोलमाल जैसी फिल्मों की तुलना में और भी ज्यादा ग्रैंड और बड़ा होना चाहिए। बड़े पैमाने पर मेरा मतलब किसी एक्शन से नहीं है। मैं कॉमेडी फिल्म गोलमाल में एक्शन को नहीं जोड़ सकता, लेकिन इसकी स्टाइल का लेवल जरूर बढ़ा सकता हूं। गोलमाल के बहुत फैंस हैं और मैं फैंस के लिए यह ब्रांड बना रहा हूं। अगली गोलमाल फिल्म बड़ी और बेहतर होनी चाहिए। भले ही यह कॉमेडी फ्रेंचाइजी है।'

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk