नई दिल्ली (एएनआई)। रोहित शेट्टी की काॅमेडी फिल्म 'गोलमान अगेन' को न्यूजीलैंड में फिर से रिलीज किया जा रहा है। फिल्म निर्देशक ने बुधवार को इसकी घोषणा की। शेट्टी ने फिल्म के एक पोस्टर को शेयार करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "न्यूजीलैंड ने सिनेमाघरों में गोलमाल अगेन को फिर से जारी करने का फैसला किया है। इसी के साथ कोरोना संकट के बाद देश में दोबारा रिलीज होने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन जाएगी।'
25 जून को दोबारा रिलीज होगी फिल्म
रोहित शेट्टी ने आगे लिखा, 'न्यूजीलैंड अब कोरोना मुक्त है और 25 जून को गोलमाल अगेन के साथ अपने थिएटर खोल रहा है। जैसा कि ठीक ही कहा गया है - THE SHOW MUST GO ON" इसी के साथ रोहित ने अपना कैप्शन खत्म किया। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि अब उसके पास एक भी COVID सक्रिय मामले नहीं हैं। हालाँकि, उसके बाद देश में कुछ केस सामने आए थे।


तीन साल पहले आई थी गोलमान अगेन
फिल्म 'गोलमाल अगेन' रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म है। फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, जॉनी लीवर, प्रकाश राज और नीतू नितिन मुकेश शामिल हैं। बता दें यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी और इसमें जबरदस्त कमाई की थी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk