कानपुर। Good Friday 2020 गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के प्रमुख त्‍योहारों में से एक है। इसे आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। ऐसे में इस गुड फ्राइडे के अवसर पर आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यीशु मसीह के त्याग और साहस को स्मरण करते हुए ट्वीट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यीशु मसीह ने अपना दूसरों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके साहस और नेकी के साथ-साथ न्याय करने का उनका भाव भी विशिष्ट रहा है। ऐसे में आज गुड फ्राइडे के दिन हम प्रभु यीशु मसीह की सत्यता, न्याय एवं सेवा भाव के लिए उनकी विशिष्ट प्रतिबद्धता को स्‍मरण करते हैं।

यीशु मसीह को पूरी दुनिया में याद किया जाता

गुड फ्राइडे के दिन यीशु मसीह को पूरी दुनिया में याद किया जाता है। लोग उनके वचनों और संदेशों को दिल से याद करते हैं और खुद पर कृपा बनाए रखने की प्रभु से प्रार्थना करते हैं। इस दिन चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं होती है। ईसाई धर्म में क्रिसमस के अलावा दूसरा सबसे बड़ा ओकेजन गुड फ्राइडे ही है। गुड फ्राइडे को यीशु मसीह के बलिदान दिवस के रूप में देखा जाता है। ईसाई धर्म के लोगों की मान्यता है कि यीशु को मानव के साथ घटित अन्यान्य के विरुद्ध आवाज उठाने के कारण मृत्यु की सजा दी गई थी। यीशु ने मानव के कल्याण के लिए मृत्युदंड स्वीकार किया और सजा देने वाले को माफ करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

National News inextlive from India News Desk