मुंबई (मिड डे)। गूगल सर्च इंजन ने बाॅलीवुड की फिल्मों में दादी के किरदार निभाने के लिए लोकप्रिय एक्ट्रेस जोहरा सहगल को आज डूडल बनाकर याद किया है। जोहरा सहगल की फिल्म 'नीचा नगर' 1946 में कान कांस फेस्टिवल में आज ही के दिन रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांस फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीतकर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाली यह पहली इंडियन फिल्म थी। फिल्म इंडस्ट्री ने 10 जुलाई 2014 को 102 साल की उम्र में दिल्ली में दिग्गज अभिनेत्री जोहरा सहगल के निधन के साथ अपनी ग्रैंड ओल्ड लेडी को खो दिया।

ग्रैंड ओल्ड लेडी' को आज भी लोग याद करते

एक्ट्रेस की बेटी किरण ने मिड-डे से बात करते हुए कहा, मेरी मां की मौत कार्डिएक अरेस्ट से हुई थी। ग्रैंड ओल्ड लेडी' को आज भी लोग याद करते हैं। उनके अभिनय की खूब तारीफ होती है। 27 अप्रैल 1912 को सहारनपुर में जन्मी जोहरा सहगल का पूरा नाम साहिबजादी जोहरा बेगम मुमताज -उल्ला खान था। उन्होंने केए अब्बास की फिल्म धरती के लाल से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और भारतीय रंगमंच के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जोहरा सहगल की ये फिल्में खूब पसंद की गईं

जोहरा सहगल की फिल्में हम दिल दे चुके सनम, चेनी कुम, दिल से सांवरिया, द मिस्टिक मससेर और बेंड इट लाइक बेकहम हर उम्र के लोगों के बीच काफी पसंद की गई। इसके अलावा भी उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। इतना नहीं एक्ट्रेस बीबीसी की कॉमेडी सीरीज माइंड योर लैंग्वेज में भी दिखाई दीं। उन्हें 1998 में पद्मश्री, 2001 में कालिदास सम्मान, 2004 में संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप और 2004 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk