आज है वर्षगांठ
पहली बार इसकी चोटी पर किसी के पहुंचने की आज 229वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर गूगल ने अपने होमपेज पर एक खास डूडल बनाकर इस दिन को समर्पित किया है। ये डूडल दो कारणों को बयां कर रहा है। एक तो इसकी चोटी पर पहली बार किसी के पहुंचने का और दूसरा अविश्वसनीय मॉन्ट ब्लैंक को।

अविश्वसनीय पहाड़ों में से एक है
बर्फ से ढका हुआ ये पहाड़ दुनिया के अविश्वसनीय पहाड़ों में से एक है। पूरे यूरोप में इसकी ऊंचाई सबसे ज्यादा है। इसके बावजूद कई हाइकर्स इसपर चढ़ने की कोशिश कर चुके हैं।

मॉन्‍ट ब्‍लैंक पर पहली बार चढ़ाई की 229वीं वर्षगांठ पर गूगल ने समर्पित किया डूडल

पैकार्ड पेशे से थे डॉक्टर
मिशेल गेब्रियल पैकार्ड फ्रांस के एक डॉक्टर थे। डॉक्टर होते हुए ये ही ऐसे पहले व्यक्ति बने जिन्होंने बाल्मट के साथ मिलकर मॉन्ट ब्लैंक पर 1786 में चढ़ाई की। इनके अलावा जैक्स बाल्मट (1762-1834) भी मॉन्ट ब्लैंक पर चढ़ाई करने वाले फ्रांस के पहले एक्सप्लोरर कहलाए।

मॉन्‍ट ब्‍लैंक पर पहली बार चढ़ाई की 229वीं वर्षगांठ पर गूगल ने समर्पित किया डूडल

Hindi News from Business News Desk

 

Business News inextlive from Business News Desk