कानपुर। भारत में इस साल इंटरनेट पर सबसे ज्यादा क्रिकेट का दबदबा रहा है, दरअसल गूगल की नई रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है। बता दें कि गूगल ने हाल ही में 'ईयर इन सर्च 2019' जारी किया है, इसमें भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली चीजों के बारे में जानकारी दी गई है। तो आइये, जानें भारत में इस साल कौन सा टॉप 10 गूगल ट्रेंड में रहा...

10. पीएम किसान योजना

इस साल भारत में 'पीएम किसान योजना' गूगल पर भारत के कई लोगों ने खूब सर्च किए। इसके सर्च का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2019 में 'पीएम किसान योजना' भारत के ओवरऑल गूगल ट्रेंड में 10वें नंबर पर है।

9. कैप्टेन मार्वेल

हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टेन मार्वेल' भारत में इस साल 8 मार्च, 2019 को रिलीज हुआ था। इसके बारे में भारत के लोगों ने गूगल पर ढेरों सर्च किए। 'कैप्टेन मार्वेल' इस साल भारत के ओवरऑल गूगल ट्रेंड में 9वें नंबर पर है।

google trends 2019: भारत में इस साल गूगल पर क्या क्या किया गया सबसे ज्यादा सर्च,जानें...

8. जोकर

हॉलीवुड फिल्म 'जोकर' भारत में इस साल 2 अक्टूबर, 2019 को रिलीज हुआ था। भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के मामलों में 'जोकर' आठवें नंबर पर है।

7. नीट रिजल्ट्स

इस साल गूगल पर भारत में 'नीट रिजल्ट्स' बारे में भी सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के मामलों में यह टॉपिक इस साल सातवें नंबर पर है।

6. आर्टिकल 370

भारत में इस साल सबसे पॉपुलर टॉपिक 'आर्टिकल 370' रहा है क्योंकि 5 अगस्त को भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 निरस्त कर दिया था। गूगल पर भारत में इस साल 'आर्टिकल 370' के बारे में खूब सर्च किये गए हैं।& गूगल पर सर्च के लिहाज से भारत में यह टॉपिक इस साल छठे नंबर पर है।

5. अवेंजर्स: एन्डगेम

भारत में हॉलीवुड फिल्म 'अवेंजर्स: एन्डगेम' 26 अप्रैल, 2019 को रिलीज हुआ था। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। इस साल इसके बारे में भारत में काफी लोगों ने सर्च किया है। गूगल पर सर्च के लिहाज से भारत में यह टॉपिक इस साल पांचवें नंबर पर है।

Top 10 Pakistan Search google Trends: जानें पाकिस्तान में इस साल सबसे ज्यादा क्या किया गया सर्च

4. कबीर सिंह

इस साल 21 जून को रिलीज शहीद कपूर की सुपरहिट फिल्म 'कबीर सिंह' को भी भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। भारत में ट्रेंड्स के रैंकिंग में इस साल 'कबीर सिंह' चौथे नंबर पर है।

3. चंद्रयान-2

इस साल भारत का मून मिशन 'चंद्रयान-2' भी काफी सुर्ख़ियों में बना रहा। गूगल पर भारत में इस साल चंद्रयान-2 के बारे में भी सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। सर्च की संख्या का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2019 में 'चंद्रयान-2' भारत के ओवरऑल गूगल ट्रेंड में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के मामले में तीसरे नंबर पर है।

google trends 2019: भारत में इस साल गूगल पर क्या क्या किया गया सबसे ज्यादा सर्च,जानें...

2. लोकसभा इलेक्शन

भारत में इस साल संसदीय चुनाव भी हुए, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की। 'लोकसभा इलेक्शन' भी इस साल भारत में गूगल पर खूब सर्च किया गया है। ट्रेंड्स के रैंकिंग में इस साल यह टॉपिक दूसरे नंबर पर है।

1. क्रिकेट वर्ल्ड कप

'क्रिकेट वर्ल्ड कप' के बारे में गूगल पर भारत में इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। भारत के ओवरऑल गूगल ट्रेंड में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के मामले में यह टॉपिक पहले नंबर पर है।

google trends 2019: भारत में इस साल गूगल पर क्या क्या किया गया सबसे ज्यादा सर्च,जानें...

National News inextlive from India News Desk