- नगर निगम की तमाम कवायदों के बाद भी बाहरी वार्डो में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, पसरा रहता गंदगी का अंबार
GORAKHPUR: सिटी के वार्डो में चाक-चौबंद सफाई व्यवस्था के दावे करने वाला नगर निगम आउटर एरियाज में पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। जबकि बाहरी वार्डो की सफाई के लिए बाकायदा सफाई सुपरवाइजर्स की तैनाती की गई है जिन्हें डेली इसकी मॉनीटरिंग करनी है। बावजूद इसके बाहरी वार्डो में सड़कों के किनारे आज भी गंदगी का अंबार ही नजर आता है। बाहरी वार्डो की बात करें तो जनप्रिय विहार, लक्ष्छीपुर, जंगल तुलसीराम पश्चिमी, जंगल तुलसीराम पूर्वी खटिक टोला, नौसड़, गिरधरगंज, घोषीपुरवा, जंगल सालिकराम, महेवा, कृष्णा नगर, माधोपुर, सूरजकुंड, मिर्जापुर, जंगल नकहा, शाहपुर, बसंतपुर, शेषपुर आदि जगहों पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।
यहां ज्यादा दिक्कत
लक्ष्छीपुर, जंगल तुलसीराम पश्चिमी, जंगल तुलसीराम पूर्वी खटिक टोला, नौसड़, जंगल सालिकराम, जंगल नकहा, बसंतपुर, शेषपुर
सिटी में लगाए गए डस्टबिन
स्टैंड वाले डस्टबिन - क्000
बड़ा डस्टबिन - 80
छोटा डस्टबिन - ख्ख्भ्
सफाई कार्य के लिए उपलब्ध संसाधन
ट्रैक्टर-ट्रॉली - ब्क्
जेसीबी - 7
लोडर - भ्
ट्रिपर ट्रक स्वराज - क्ख्
रोड स्वीपर छोटा - क्
रोड स्वीपर बड़ा - क्
डंपर प्लेसर गाड़ी - 7
टाटा ऐस डंपर प्लेसर - क्क्
पोकलेन मशीन छोटी - 8
पोकलेन मशीन बड़ी - फ्
टाटा ऐस - क्फ्7
ट्रक बड़ी पोकलेन ले जाने के लिए - क्
कंपैक्टर - क्
जेटिंग मशीन - क्