-शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम की ओर से स्कूलों में चलाया जाएगा जागरुकता अभियान

-वार्डो में सफाई और टैक्स वसूली में होगी आसानी

-बच्चे पैरेंट्स को सिखाएंगे टैक्स भरने और गंदगी न करने का पाठ

GORAKHPUR: नगर निगम अब एक अनूठी पहल करने जा रहा है। स्कूलों में जागरुकता अभियान चलाकर पहले बच्चों को गंदगी न करने और टैक्स भरने के बारे में सिखाया जाएगा, फिर उनसे अपील की जाएगी कि वह अपने पैरेंट्स को इन बातों से अवगत कराएं।

बच्चों को किया जाएगा जागरूक

नगर निगम की ओर से बच्चों को जागरूक करने के लिए शहर के ज्यादातर स्कूलों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद इन स्कूलों में बच्चों को दो बिंदुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। नगर निगम के दिशा-निर्देश जारी होने के बाद यह अभियान चालू किया जाएगा। इससे शहर पूरी तरह से स्वच्छ रहे और लोग सफाई के प्रति जागरूक हो सके।

टैक्स वसूली और शहर को स्वच्छ बनाने में निगम जुटा

नगर निगम में बजट की कमी है। वहीं, नगर निगम ने टैक्स वसूली तेज कर दिया है। कुछ लोगों को नोटिस भी जारी कर दी गई है। वहीं, गंदगी और शहर में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जुर्माने की भी कार्रवाई की जा रही है। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए निगम अब एक पहल करने जा रहा है। शहर के स्कूलों में अभियान भी चलाने का निर्णय लिया है। प्रयास है कि बच्चों को इसकी जानकारी दी जाएगी जो अपने पैरेंट्स से शेयर करें।

जोन में चलेगा अभियान

नगर निगम को चार जोन में बाटा गया हैं। नगर निगम टैक्स वसूली और वार्डो को स्वच्छ बनाने के लिए तरह-तरह के प्लान तैयार किए गए हैं। इसके लिए जल्द टीम बना दी जाएगी और इस दिशा में कार्य ि1कया जाएगा।

जोन में अभी भी है दो सौ से अधिक बकायेदार

नगर निगम के चार जोन में अभी भी लगभग दो सौ से अधिक बकायेदार हैं। जिन्होंने काफी समय से टैक्स नहीं जमा किया है। बड़े बकायेदारों पर भी पैनी नजर है। उन्हें नोटिस देने की कार्रवाई चल रही है। हालांकि कुछ लोग टैक्स जमा भी कर रहे हैं।

ैक्ट फाइल

शहर में वार्डो की संख्या--70

सफाई कर्मियों की संख्या--ख्0भ्फ्

कूड़ा पड़ाव--ख्फ्

कूड़ा उठाने वाली गाड़ी=ख्फ्म्

ट्रैक्टर ट्राली--ब्क्

जेसीबी--07

लोडर--0भ्

मैजिक--क्फ्7

ट्रक-क्ख्

डंफर प्लेसर-07

छोटा डंपर प्लेसर -क्क्

----------------

कोट

जहां हमलोग रहते हैं उस एरिया में सफाई बेहद जरूरी है। शहर स्वच्छ रहेगा तो गोरखपुर का नाम होगा। निगम का प्रयास अच्छा है। इससे लोगों में जागरुकता बढ़ेगी। समय से टैक्स भी भरेंगे तो तमाम सुविधाएं मिलेगी।

शालिनी दुबे

यदि लोग समय से टैक्स जमा करें और अपने आसपास के इलाके को स्वच्छ रखे तो पूरी तरह से स्वस्थ्य होंगे। नगर निगम की पहल से लोगों में जागरुकता बढ़ेगी।

मोना चौरसिया

पब्लिक में अभी भी अवेयरनेस की कमी हैं। जहां रहते हैं वहीं गंदगी करते हैं। पब्लिक यदि कूड़ेदान का प्रयोग करें और दूसरों को इसकी सीख दे तो अपना शहर स्वच्छ रहेगा।

नीति मिश्रा

वर्जन

इस दिशा में काम चल रहा है। जल्द स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।

डॉ। मुकेश रस्तोगी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम