gorakhpur@inext.co.in
GORAKHPUR: बशारतपुर में बेशकीमती भूमि की रजिस्ट्री कराकर कास्तकार से जालसाजी कर करीब 24 लाख रुपए हड़पने वाले दो जालसाजों को सोमवार को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कैंट थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। शाहपुर के बशारतपुर गांगुली टोला निवासी सपन कुमार गांगुली ने 20 सितंबर 2017 को कैंट पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि कैंट के श्रवण नगर सिंघडि़या निवासी विनोद तिवारी और चौरीचौरा के मीठाबेल गांव के रंग दूबे ने उनकी बशारतपुर स्थित करीब 26 सौ वर्गफीट भूमि को बिक्री कराने के लिए एग्रीमेंट कराया।

बाउंस हो गए सभी चेक

एग्रीमेंट के अनुसार, उनको करीब 30 लाख रुपए भूमि के बिक्री का मिलना था। 12 जून 2017 को बिहार के सीवान निवासी मोहन प्रसाद की पत्‌नी यशोदा देवी के नाम भूमि की रजिस्ट्री कराई गई। रजिस्ट्री के समय उनको 50 हजार नकद और 15 लाख का छह चेक दिया गया। शेष रकम बाद में देने की बात कही गई। बाद में सभी चेक बाउंस हो गए। इसकी शिकायत लेकर विनोद तिवारी और रंग दूबे के पास पहुंचे तो वह पैसे भूल जाने की बात कहते हुए जानमाल की धमकी दी। कैंट पुलिस तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ धारा 419, 420, 406, 506, 467, 468, 471, 120बी में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने सोमवार की शाम विनोद तिवारी और रंग दूबे को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

fraud, fraudsters, arrest, crime, criminal, police, GORAKHPUR police, GORAKHPUR news, GORAKHPUR news today, GORAKHPUR news live, GORAKHPUR news headlines, GORAKHPUR latest news update, GORAKHPUR news paper today, GORAKHPUR news live today, GORAKHPUR city news