- गोरखपुर के युवा ऑनलाइन कैसिनो में डेली लाखों का कर रहे वारा न्यारा

- लॉकडाउन में बॉर्डर सील होने के बाद ऑनलाइन की राह चल रहा खेल

GORAKHPUR: गोरखपुराइट्स की बदौलत नेपाल के कैसिनो में अभी तक चार-चांद लगते रहे हैं। गोरखपुर के लोगों की बदौलत करोड़ों रुपए का बिजनेस नेपाल के कैसिनो करते रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से नेपाल के कैसिनो पर ग्रहण लग गया। बॉर्डर सील होने की वजह से नेपाल में इंडियंस का प्रवेश भी वर्जित हो गया। लिहाजा सभी कैसिनो को भी नेपाल में बंद करना पड़ा। लेकिन नेपाल के कैसिनो ओनर्स ने इसका भी काट लॉकडाउन में खोज लिया है। काठमांडू से लॉन्च किए जेटवीन एप के जरिए इस समय कैसिनो का धंधा खूब चमक रहा है वहीं जो लोग लॉकडाउन में नेपाल नहीं जा पा रहे हैं वो इस समय घर बैठे इस गेम के जरिए लाखों रुपए का वारा न्यारा कर रहे हैं।

भैरहवां में आधा दर्जन कैसिनो

कैसिनो का मतलब गजल, डांस और गीत के प्रोग्राम के साथ जुए का सिलसिला चलता रहता है। इंडिया में दिल्ली, गोवा, मुंबई, हैदराबाद, बंगलुरू, कोलकाता आदि बड़े शहरों से पैसे वाले लोग स्पेशली कैसिनो का मजा लेने गोरखपुर के रास्ते नेपाल जाते हैं। यही वजह है कि नेपाल में एक के बाद एक कई कैसिनो खुल चुके हैं। इनका धंधा इंडिया से जाने वाले लोगों की बदौलत ही चमकता है। इस वजह से ही इंडिया का बॉर्डर पार करते ही नेपाल प्रवेश करने पर भैरहवां में आधा दर्जन कैसिनो खुल गए हैं। जिनमें नॉर्मल डेज में केवल गोरखपुर से ही हजारों लोग डेली जाते हैं और लाखों रुपए दांव पर लगाते हैं।

जेटवीन एप डाउनलोड कर खेलते गेम

लॉकडाउन में सभी लोग अपने घरों में लॉक हो गए लेकिन नेपाल का कैसिनो अभी भी ऑनलाइन चल रहा है। आज की डेट में भी लाखों रुपए केवल गोरखपुर से ही ऑनलाइन पेमेंट के जरिए नेपाल के खाते में जा रहे हैं। लॉकडाउन में कैसिनो ने खेलने वाले लोगों को विशेष सुविधा दी है। कैसिनो खेलने के लिए पहले काठमांडू से संचालित जेटवीन एप डाउनलोड करना पड़ेगा।

75 हजार से अधिक गेम

जेटवीन एप डाउनलोड करने के बाद 75 हजार से अधिक गेम डिसप्ले करने लगेंगे। इनमें पसंदीदा गेम को सेलेक्ट कर गोरखपुर के लोग दांव आजमा रहे हैं। नाम न बताने की शर्त पर गोरखपुर के युवक ने बतया कि डेली मैं दो हजार रुपए तक जीत जाता हूं। जिसके बाद गेम खेलना बंद कर देता हूं। इसके लिए जेटवीन एप डाउनलोड कर उसके जरिए आए नंबर पर 2 से 5 हजार रुपए सेंड कर देता हूं। इसके बाद उस पैसे से गेम खेलता हूं। इधर लॉकडाउन में मेरे जानने वालों में करीब 15-20 लोग इस एप को डाउनलोड कर चुके हैं। वे अपने पंसद के गेम पर पैसा लगाते हैं।

गीत न गजल केवल पैसा लगाते लोग

अभी तक नेपाल जाकर कैसिनो खेलने वाले वहां पर गीत, गजल और डांस का लुत्फ उठाते रहे हैं। कई लोग तो केवल मनोरंजन के लिए ही कैसिनो में जाते हैं। इधर कैसिनो बंद होने से सारे मनोरंजन तो खत्म हो गए लेकिन पैसे का लालच और जुए का शौक अभी भी नेपाल का एप डाउनलोड करने पर मजबूर कर रहा है। सूत्रों की मानें तो लॉकडाउन में लाखों रुपए गवां कर कई लोग पछता भी रहे हैं।

पीने की रहती फ्री सर्विस

वैसे तो कैसिनो जाने पर खिलाडि़यों की पीने की व्यवस्था फ्री रहती है। साथ ही कैसिनो में खाने-पीने से लगाए मनोरंजन तक की व्यवस्था फ्री रहती है। लेकिन जुए के आदी लोग लॉकडाउन में मनोरंजन का त्याग कर केवल जुए में भी अपना पैसा खर्च कर रहे हैं।

गोरखपुर से मिलती डायरेक्ट गाडी

कैसिनो की गोरखपुर में पकड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रेलवे स्टेशन से कई बडी गाडि़यां नेपाल तक खिलडियों का बिना पैसे के पहुंचाती हैं। इसके लिए खिलाड़ी को केवल कैसिनो का कार्ड दिखाना पड़ता है। जिसे देखकर एसी गाडड़ मालिक नेपाल तक खिलाडियों को सुरक्षित पहुंचाता है।

ऑनलाइन चल रहा ये मेन गेम

- बैंकर्स प्लेयर

- रोलेट

- किट्टी

- ब्लैक जैक

- टाइगर डैगन

- स्लाड

- फ्लश

- पोकर