- दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के सर्वे में सामने आया रिजल्ट

- ग‌र्ल्स के प्राइवेट पार्ट्स के बारे में पार्टिसिपेंट्स से पूछे सवाल

GORAKHPUR:

देश में चाइल्ड एब्यूज के मामलों को लेकर लोगों में जागरुकता का अभाव है। बच्चों के साथ होने वाले एब्यूज को रोकने के लिए तरह-तरह के अभियान चल रहे हैं। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट, रेडियो सिटी और परवरिश संस्था के एक्सक्लूसिव सर्वे में एक सवाल पूछा गया था कि इनमें कौन सा एरिया ग‌र्ल्स का प्राइवेट पाटर््स है। ओवरआल सर्वे में इसका जवाब देते हुए आठ फीसदी लोगों ने गरदन, पैरों के बीच का एरिया को प्राइवेट पार्ट बताया। 44 परसेंट ने ब्रेस्ट, पैरों के बीच का एरिया और बॉटम को प्राइवेट पाटर््स पर सहमति जताई। 46 परसेंट लोगों ने होंठ, ब्रेस्ट, पैरों के बीच के एरिया को प्राइवेट पाटर््स बताया। जबकि, दो प्रतिशत ने गरदन, होंठ और ब्रेस्ट को ग‌र्ल्स का प्राइवेट पार्ट्स बताया। पुरुषों ने अपने सर्वे में अलग-अलग जवाब दिए। गरदन, पैरों के बीच का एरिया को 13, ब्रेस्ट, पैरों के बीच का एरिया और बॉटम को 48 परसेंट, 39 परसेंट ने होंठ, ब्रेस्ट, पैरों के बीच के एरिया को प्राइवेट पाटर््स बताया। महिलाओं की राय भी अलग- अलग रही। गरदन, पैरों के बीच का एरिया को चार प्रतिशत महिलाओं ने प्राइवेट पाटर््स बताया। 41 परसेंट महिलाओं ने ब्रेस्ट, पैरों के बीच का एरिया और बॉटम को प्राइवेट पाटर््स बताया। 52 परसेंट महिलाओं ने होंठ, ब्रेस्ट, पैरों के बीच के एरिया को प्राइवेट प्राटर््स बताया। तीन फीसदी ने गरदन-होंठ और ब्रेस्ट को प्राइवेट पाटर््स बताया। सर्वे में ज्यादातर लोगों ने होंठ, ब्रेस्ट और पैरों के बीच का एरिया को प्राइवेट बताया।