- घर पर फैमिली के साथ बीत रहा है बेहतर टाइम

GORAKHPUR: लॉकडाउन में बच्चों के स्कूल बंद हैं। बच्चे घर में अपने पैरेंट्स के साथ खूब मजा कर रहे हैं। ऐसे में डेली वे नई-नई डिश की डिमांड कर रहे हैं। सारे रेस्टोरेंट्स बंद होने की वजह से मम्मियां घर पर ही सोशल मीडिया की मदद से तमाम डिशेज बना रही हैं। कुछ लोग तो घर में ही पत्नी और बच्चों के साथ स्नूकर का आनंद उठा रहे हैं। इतना ही नहीं कई तो बुक्स और कहानियां पढ़कर वर्क फ्रॉम होम मना रहे हैं।

नई-नई एक्टिविटी का ले रहे मजा

आजकल घर पर टाइम बिताने के दौरान तमाम लोग नई-नई एक्टिविटी कर रहे हैं। कोई पेंटिंग कर रहा है तो कोई बच्चों के साथ उनके प्रोजेक्ट बना रहा है। कुछ ऐसे भी हैं, जो अपने पेट के साथ समय बिता रहे हैं।

कोट्स

मेरे बच्चे इन दिनों लॉकडाउन की वजह से घर पर ही ड्रॉइंग, पढ़ाई और आपस में कॉम्प्टीशन का मजा ले रहे हैं। इन एक्टिविटी की वजह से वह घर में ही खुश हैं।

राहुल उपाध्याय, डायरेक्टर, आरएसएम

लाँकडाउन के बाद से घर में पत्नी के साथ स्नूकर खेलते ज्यादातर समय बिता रहा हूं। यह ऐसा समय है कि पूरा टाइम फैमिली मेंबर्स को दे रहा हूं। परिवार में रहना बहुत अच्छा है।

सुधीर जैन

देश में लॉकडाउन है तो घर में बैठकर कुछ न कुछ करके मन लगा रही हूं। बच्चों के साथ शतरंज के साथ अन्य गेम्स घर में ही खेला जा रहा है। उससे भी ज्यादा अपने हाथों से बना खाना सबको खिलाने का आनंद ले रही हूं।

डॉ। अंजू श्रीवास्तव

घर में कैरम के जरिए फैमिली मेंबर्स अपना टाइम बिता रहे हैं। वह भगवान से मना रहे हैं कि जल्द लॉकडाउन खत्म हो। हालांकि इस दौरान बच्चों के साथ काफी आनंद आ रहा है।

विक्की कुकरेजा

कोरोना वायरस के वजह से हुए लॉकडाउन से पूरे दिन का शेड्यूल बदल गया है। पहले सुबह छह बजे से दिनचर्या शुरू होती थी। अब सुबह की शुरुआत सात बजे के बाद से हो रही है। सुबह एक घंटे से ज्यादा समय तक योगा और व्यायाम के बाद अखबार पढ़ रहा हूं।

सृजन कुमार मिश्र, निदेशक, सेंट्रल एकेडमी