इंटरनेट डेस्क (कानपुर)। Gujarat Election Results 2022 LIVE UPDATE: गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में 182 सीटों के लिए हुए इलेक्शन के रिजल्ट गुरुवार को सुबह से ही आने शुरु हो चुके हैं। गुजरात में भाजपा को बहुमत मिल गया है। भाजपा ने 142 सीटें जीत ली हैं और 14 सीटों पर पार्टी की जीत लगभग तय है। इस तरह भाजपा 156 सीटें जीतकर शानदार बहुमत हासिल कर रही है।
दल का नाम | विजयी | आगे | कुल |
आम आदमी पार्टी | 5 | 0 | 5 |
भारतीय जनता पार्टी | 142 | 14 | 156 |
निर्दलीय | 3 | 0 | 3 |
इंडियन नेशनल काँग्रेस | 16 | 1 | 17 |
समाजवादी पार्टी | 1 | 0 | 1 |
कुल | 167 | 15 | 182 |
बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से पूरे राज्य में 367 स्थलों पर मतगणना की व्यवस्था की गई है और 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
National News inextlive from India News Desk