ALLAHABAD: गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा खुल्दाबाद में रविवार को मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में सहज पाठ साहिब की समाप्ति के बाद शबद गुरबाणी गायन हुआ। जिसमें गुरु सिंह सभा के हजूरी रागी भाई अमरजीत सिंह व कुलतार सिंह हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा सीस गंज साहिब दिल्ली ने संगत पेश की। गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह ने सभी को उत्सव की बधाई दी।

श्रावणी उपाकर्म का आयोजन

श्रावणी उपाकर्म का आयोजन

स्वामी सुदर्शनाचार्य के सानिध्य और निर्वाण वेद विद्यालय दारागंज के प्राचार्य डॉ। बाबूलाल मिश्र के आचार्यत्व में दशाश्वमेघ घाट पर श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया गया। इसमें वृहद संकल्प पूर्वक दशविध स्नान, मार्जन, संध्योपासन, सूर्योपस्थान, देव ऋषि पितृ तर्पण किया गया। हरितमाधव मंदिर में सप्त ऋषियों का पूजन जनेऊ पूजन व जनेऊ धारण किया गया। वेदांग संस्थान के प्रकाशन मंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि सावन माह की पूर्णिमा को चंद्रग्रहण होने के चलते श्रावणी उपाकर्म का आयोजन अब किया गया है।