छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: सिखों के प्रथम गुरू गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर रविवार की सुबह करीब दस बजे जेम्को आजादबस्ती गुरुद्वारा से नगर कीर्तन आरंभ होगा। इसकी जानकारी सीजीपीसी के प्रभारी प्रधान भगवान सिंह ने दी। अकाली दल के भाई सुखदेव सिंह खालसा द्वारा अरदास कर पंज प्यारे के नेतृत्व में पालकी साहिब की रवानगी की जाएगी। यह बातें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साकची स्थित कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधान भगवान सिंह ने कही। अकाली दल की देखरेख में पालकी साहिब आगे आगे चलेगी। साकची गुरुद्वारा पालकी साहिब के पहुंचने पर आतिशबाजी की जाएगी। गुरुद्वारों में विद्युत सज्जा की गई है।

मार्शल आर्ट का प्रदर्शन

नगर कीर्तन के आगे आगे घुड़सवार रहेंगे, जिसके पीछे धर्म प्रचार कमेटी के बंदा सिंह बहादुर गतका टीम में शामिल 50 बच्चे करतब दिखाते हुए आगे बढ़ेंगें। इन बच्चों द्वारा गतका के अलावा मनमत और गुरमत की ओर प्रेरित करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन नगर कीर्तन के दौरान किया जाएगा। गतका टीम का नेतृत्व कृपाल सिंह व हरप्रीत सिंह द्वारा किया जाएगा। वहीं इस टीम के दूसरे ग्रुप का नेतृत्व जगजीत सिंह करेंगे जो नगर कीर्तन के सबसे पीछे सफाई की सेवा देंगे। पालकी साहिब के पीछे संगत जिसके पीछे सीजीपीसी के पदाधिकारी व गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य, जिसके पीछे स्कूली बच्चे बैंड बजाते हुए चलेगी। उनके पीछे स्त्री सतसंग सभा, फिर कीर्तनी जत्था कीर्तन गायन करते हुए चलेंगे।

इस रुट से चलेगा नगर कीर्तन

जेम्को आजादबस्ती गुरुद्वारा, मनीफीट नामदा बस्ती, नीलडीह, टिनप्लेट, गोलमुरी, आरडीटाटा गोलचक्कर, साकची गुरुद्वारा शाम चार बजे पहुंचेगी।

कंट्रोलिंग की सेवा

नगर कीर्तन के दौरान कंट्रोलिंग की सेवा हरविंदर सिंह मंटू, दलजीत सिंह दल्ली, मंजीत सिंह, तरणप्रीत सिंह बन्नी, कुलवीर सिंह, रणजीत सिंह द्वारा किया जाएगा।

ट्रैफिक कंट्रोल की सेवा

ट्रैफिक कंट्रोल की सेवा सिख नौजवान सभा नामदा बस्ती: पालकी साहिब के पीछे, पालकी साहिब के साइड कंट्रोल की सेवा सिख नौजवान सभा टिनप्लेट, गौरी शंकर रोड जुगसलाई, बर्मामाइंस, सोनारी, टुइलाडुंगरी, मनीफीट,आजादबस्ती, जेम्को द्वारा किया जाएगा।

फूलों के ऊपर से गुजरेगी पालकी साहिब

पालकी साहिब के आगे आगे सिख संगत वाइपर से सड़क की सफाई करेंगे जिसके उपरांत पानी का छिड़काव किया जाएगा। फिर करीब 10 हजार गेंदा की मालाओं के फूलों को तोड़कर पालकी साहिब के आगे बिछाया जाएगा, जिसके ऊपर से पालकी साहिब गुजरेगी।

पंज प्यारे रहेंगे विराजमान

पालकी साहिब में अकाली दल के पंज प्यारे भाई सुखदेव सिंह जी, भाई गुरदीप सिंह जी, भाई हरजीत सिंह जी, भाई रविंद्र पाल सिंह जी, भाई भूपेंद्र सिंह जी, भाई जरनैल सिंह जी, भाई रविंद्र सिंह जी, भाई रामकिशन सिंह जी विराजमान रहेंगे।

यह टीम होगी नगर कीर्तन में शामिल

धार्मिक स्कूल :18

मिडिल स्कूल: 10

हाई स्कूल : 6

स्त्री सतसंग सभा : 39

कीर्तनी जत्था : 16

गतका टीम : 2

यूनिफार्म में रहेंगे नौजवान सभा व स्त्री सभा

नगर कीर्तन में शामिल नौजवान सभा के सदस्य सफेद पेंट-शर्ट व केशरी पगड़ी व स्त्री सतसंग सभा की महिलाएं सफेद सलवार सूट व सफेद ओढ़नी में नगर कीर्तन में शामिल होंगी।

50 से ज्यादा तोरण द्वार लगाए गए रास्ते में

जेम्को गुरुद्वारा साहिब से साकची गुरुद्वारा तक 50 से ज्यादा तोरणद्वार लगाए गए हैं।

वहीं 40 से ज्यादा शिविर लगाये जाएंगे। इन शिविरों में उपस्थित सदस्यों द्वारा नगर कीर्तन में शामिल बच्चों, बुजुर्गो व शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच बिस्कुट, फल, आइस्क्रीम, चाकलेट, पानी सहित अन्य खाद्य पदार्थ का वितरण करेंगे।

स्त्री सत्संग सभा जत्थे को नंबर आवंटित

स्त्री सतसंग सभा की महिलाएं अपने नंबर के अनुसार कतारबद्ध तरीके से नगर कीर्तन में शामिल होंगी। जिसमें

बिष्टुपुर ,टॉइलडूंगरी, तार कंपनी नामदा बस्ती, कीताडीह ,सोनारी आनंद विहार कॉलोनी ,आजाद बस्ती मनिफिट, मानगो, बिरसानगर, गौरीशंकर रोड , बागबेड़ा, शिव सिंह बागान, कदमा ,परसुडीह, होमपाइप, गम्हरिया, सुंदरनगर ,घाटशिला ,गोल पहाड़ी ,टिनप्लेट, संत कुटिया, रामदास भट्टा, साकची, बारीडीह, मुसाबनी ,स्टेशन रोड जुगसलाई ,किरीबुरू, सरजामदा बर्मामाइंस ,प्रकाश नगर, टेल्को, सीनी, सीतारामडेरा एवं रिफ्यूजी कॉलोनी शामिल है। सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सुखजीत कौर ने नंबर आवंटित किया।