हाफिज सईद के बारे में अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंजोसेफ कोनी, यूगांडा

यूगांडा का यह मोस्ट वांटेड आतंकी जोसेफ कोनी ने यूगांडा, कांगो और सूडान के इलाकों में लोगों पर कहर बरपा रखा है। उस पर बच्चों के अपहरण, किशोरियों के यौन शोषण और बड़े पैमाने पर नरसंहार का आरोप है। चाइल्ड आर्मी जैसे जघन्य अपराधों में यह संलिप्त रहा है। 1986 से ही उसने अफ्रीकी देशों की नाक में दम भर रखा है। बच्चों का बड़े पैमाने पर अपहरण कर उसने लॉर्ड्स रेजिस्टेंस आर्मी खड़ी की। इस आर्मी ने यूगांडा, साउथ सूडान, केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य, कांगो के इलाकों में लूट, हत्या, बलात्कार, अपहरण, लड़कियों को सेक्स स्लेव बनाने, हाथी दांत की तस्करी जैसे क्रूर अपराधों को अंजाम दिया। हालांकि अमेरिकी सेना की मदद से यूगांडा और अफ्रीकी यूनियन की सेना ने इसे सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन लाइटनिंग थंडर चलाया। यूगांडा की सेना का दावा है कि अब तक कोनी भले पकड़ से बाहर हो लेकिन उसकी ताकत महज कुछ सौ लड़ाकों तक सिमट कर रह गई है। यूगांडा सेना के अनुसार इसे सूडान के एक नेता से हथियारों के लिए मदद मिलती है।

आतंकी हाफिज सईद की यूएन से गुहार,ये हैं un की लिस्‍ट में दुनिया के मोस्‍ट वांटेड

हाफिज सईद इस्लाम से खारिज

सेमिओन मोगिलविक, यूक्रेन

इसे 'बॉस ऑफ बॉसेस' की संज्ञा दी गई है। यह संगठित अपराध का माफिया है। यूरोपीय और संयुक्त राज्य अमेरिकी एजेंसियां सिमोन मोगिलविक की शिद्दत से तलाश कर रही हैं। रूस से यह पूरी दुनिया में संगठित अपराध का सिंडीकेट का संचालन करता है। इसे दुनिया का सबसे खतरनाक लुटेरा कहा जाता है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई के अनुसार इस पर हथियारों की तस्करी, सुपारी किलिंग, उगाही, ड्रग तस्करी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेश्यावृत्ति में इसकी संलिप्तता है।

आतंकी हाफिज सईद की यूएन से गुहार,ये हैं un की लिस्‍ट में दुनिया के मोस्‍ट वांटेड

तो क्या अब पाकिस्तान की संसद में बैठेगा आतंकी हाफिज सईद?

दाऊद इब्राहिम, भारत

डी कंपनी नाम से दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रह कर भारत में सक्रिय अपराधों का संचालन करता है। पाकिस्तान में ही रहकर यह भारत, संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान में नशे का अवैध कारोबार, अपहरण और हत्या जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम देता है। इसके अल कायदा जैसे आतंकी संगठन से जुड़े होने की भी आशंका है। मुंबई बम धमाकों में भारतीय एजेंसियों को इसकी शिद्दत से तलाश है।

आतंकी हाफिज सईद की यूएन से गुहार,ये हैं un की लिस्‍ट में दुनिया के मोस्‍ट वांटेड

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी दाउद का इकलौता बेटा चला जैक की राह, नहीं दे रहा पिता का साथ

मेतियो मेसिना दिनारो, इटली

अपने विरोधियों की गिरफ्तारी के बाद मेतियो मेसिना दिनारो इटली के कोसा नोस्टारा में एक माफिया बनकर उभरा। इस कुख्यात लुटेरे को इटेलियन कॉमिक बुक किरदार डियाबोलिक के रूप में भी जाना पहचाना जाता है। यह तकरीबन 20 सालों से इटली और यूरोपीय एजेंसियों के साथ चूहे-बिल्ली का खेल खेल रहा है और आज भी मोस्ट वांटेड बना हुआ है।

आतंकी हाफिज सईद की यूएन से गुहार,ये हैं un की लिस्‍ट में दुनिया के मोस्‍ट वांटेड

जोयाकिन गजमैन, मैक्सिको

यह दुनिया का मोस्ट वांटेड अपराधी है। इसे शॉर्टी के नाम से भी जाना जाता है। यह ड्रग तस्करी के अंतरराष्ट्रीय संगठन सिनालोआ कार्टेल का चीफ है। अपहरण, फिरौती, हत्या जैसे अपराधों की इस संगठन की संलिप्तता है। 2003 में यह मैक्सिको का टॉप लेवल का ड्रग डीलर हुआ करता था। अंधाधुध हत्या, अपने विरोधियों के सफाये के बाद यह दुनिया का टॉप मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हो गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका के ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन के एक आंकलन के अनुसार यह दो-तीन सालों में और ज्यादा ताकतवर हो चुका है।

आतंकी हाफिज सईद की यूएन से गुहार,ये हैं un की लिस्‍ट में दुनिया के मोस्‍ट वांटेड

International News inextlive from World News Desk