इंटरनेट डेस्क (कानपुर )। Happy Ahoi Ashtami 2021 Wishes, Quotes, Images, Messages, Greetings, Status: कार्तिक मास में अखंड सौभाग्‍य के व्रत करवाचौथ के ठीक 4 दिन बाद और दीवाली से 8 दिन पूर्व संतान खासतौर पर पुत्रों के लिए एक व्रत किया जाता है। अहोई अष्टमी का यह व्रत कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी को किया जाता है। अपने पुत्रों की दीर्घायु और उनकी तरक्‍की के लिए यह व्रत महिलाएं रखती हैं। इसमें भी करवाचौथ की ही तरह सुबह से रात तक व्रत के बाद चंद्र दर्शन, अहोई माता की पूजा ओर कथा पाठ किया जाता है। तब जाकर व्रत पूरा होता है। इस दिन पर चंद्र दर्शन के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है, तभी यह व्रत भी काफी कठिन माना जाता है। द्रिक पंचांग के मुताबिक, 28 अक्‍टूबर, गुरुवार को अहोई अष्टमी व्रत का पूजा मूहूर्त शाम 05:39 PM से 06:56 PM यानि करीब 1 घंटा 17 मिनट रहेगा। इस दिन चंद्र दर्शन रात साढ़े ग्‍यारह बजे होगा। इस श्रेष्ठ व्रत पर सभी अपनों को दें पावन शुभकामनाएं...

Ahoi Ashtami 2021 Wishes, Quotes, Images, Messages, Status, Greetings & Shayari: अहोई अष्टमी व्रत पर इस खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें ये विशेष शुभकामनाएं, ताकि उनके जीवन में भी सब मंगलमय हो...

1: शोहरत, समृद्धि की हो बौछार
ऐसा आए अहोई अष्टमी का त्यौहार
शुभ अहोई अष्टमी 2021

2: अहोई माता का व्रत आता है हर बार
माता रखे खुला हमेशा अपना द्वार
भर दे खुशियों से हमारा संसार
ताकि हर साल हम मानते रहें
अहोई अष्टमी का त्‍योहार
Happy Ahoi Ashtami 2021

3: साल भर के लिए ही सही माँ को याद कीजिये
होगी पूरी तमन्ना जरा फरियाद तो कीजिये
अहोई माता की जय
हैप्‍पी अहोई अष्टमी 2021

Ahoi Ashtami 2021 : 28 अक्टूबर को है संतान के लिए किया जाने वाला अहोई अष्टमी व्रत, यहां पढ़ें उसका इतिहास और महत्व

Happy Ahoi Ashtami 2021 Wishes, Quotes, Messages, Greetings! फोटो साभार: pinterest

4: हर साल आता है अहोई अष्टमी का त्यौहार
मनाएं खुशियों से हर बार बढ़ाता है ये मां बच्चो का प्यार
आप सभी को अहोई अष्टमी की हार्दिक बधाई

Ahoi Ashtami 2021: जानें अहोई अष्टमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

5: मां अहोई का व्रत है आज
एक एक तारा देखूं आज
अर्घ्य दिया मैनें आपको
आज कर दो अब जीवन साकार
शुभ कामना हमारी करें स्वीकार।
शुभ अहोई अष्टमी

6: अहोई अष्टमी के पावन पर्व पर आपको मिले दुनिया की सारी खुशियां।
अहोई अष्टमी की बधाईयां

7: सबसे पहले माता की पूजा
सब कुछ उसके बाद
यही दुआ है हम सब की
माता का सदा बरसे आशीर्वाद
हैप्पी अहोई अष्टमी..!!

8: अहोई का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाए खुशियां अपार,
मां अहोई करें आपके घर
सुख की बरसात
हैप्पी अहोई अष्टमी 2021

9: आप सभी को अहोई अष्टमी की बहुत- बहुत शुभकानमाएं|
अहोई माता आपके जीवन में सुख, समृद्धि लेकर आएं।

10: Hope this Year Ahoi Mata,
Brings all the Happiness in your Life
Wish you very Happy Ahoi Ashtami 2021...