कानपुर। Happy Ambedkar Jayanti 2020: प्रत्‍येक वर्ष अंबेडकर जयंती 14 अप्रेल को संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की याद में मनाई जाती है। उनका जन्‍म वर्ष 1891 में मध्‍य प्रदेश के महू में हुआ था। देश भर में इस दिन बड़े आयोजन होते हैं। संसद परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता उन्‍हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। देश ही दुनिया भर में दलित इसे उत्‍साह से मनाते हैं जिनके अधिकारों के लिए उन्‍होंने जीवन भर संघर्ष किया। आजाद भारत के पहले कानून मंत्री डा. अंबेडकर ने आजीवन छुआछूत व जातिवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी। अंबेडकर जयंती पर आइए उनकी बातों को याद करें व इनके जरिए अपने निकट जनों को इस दिन की शुभकामनाएं दें।

Ambedkar Jayanti Shayari

नींद अपनी खोकर जगाया हमको,
आंसू अपने गिराकर हंसाया हमको,
कभी मत भूलना उस महान इंसान को,
जमाना कहता हैं 'बाबासाहेब अंबेडकर' जिनको। जय भीम।
अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं!

कर गुजर गए वो भीम थे!
दुनिया को जगाने वाले भीम थे!!
हमने तो सिर्फ इतिहास पढ़ा यारों!!!
इतिहास को बनाने वाले मेरे भीम थे!!!!
अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं!

नजरों से नजारा देखा
कभी पहले कोई ऐसा नजारा नहीं देखा
हमारे भीम जैसा सितारा नहीं देखा
अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं!

आज का दिन है बड़ा महान,
बनकर सूरज चमका इक इंसान,
कर गये सबके भले का ऐसा काम,
बना गये हमारे देश का संविधान,
अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं!

Ambedkar Jayanti Quotes

जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए। डा. बी.आर. अंबेडकर

मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्‍वतंत्रता, समानता व भाईचारा सिखाता है। डा. बी.आर. अंबेडकर

मैं एक समुदाय की प्रगति महिलाओं द्वारा हासिल उपलब्धियों में मापता हूं। डा. बी.आर. अंबेडकर

महान आदमी प्रसिद्ध आदमी से अलग होता है, वह समाज की सेवा करने को हमेशा तैयार रहता है। डा. बी.आर. अंबेडकर

हम सबसे पहले और अंत में, भारतीय हैं। डा. बी.आर. अंबेडकर

Dr Ambedkar Jayanti 2020: नासिक का मंदिर प्रवेश आंदोलन था मील का पत्‍थर, डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़ी महत्‍वपूर्ण घटनाएं

Ambedkar Jayanti 2020: डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रेरणादायी विचार