कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। अनुष्का का जन्म 1 मई, 1988 को हुआ। अनुष्का के परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई है। अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत से पहले माॅडलिंग में हाथ आजमाया। वह कई एड शूट में नजर आई। विराट के साथ उनकी पहली मुलाकात एक ऐसे ही एड शूट के दौरान हुई थी।फोटोः साभार विराट कोहली/ अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में फिल्मी सफर की शुरुआत की। इसके बाद फिल्म बैंड बाजा बारात में बिट्टू शर्मा यानी की रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आईं। इन दोनों ही फिल्मों में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। फोटोः साभार विराट कोहली/ अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम

अनुष्का शाहिद कपूर की फिल्म बदमाश कंपनी में दिखीं और अक्षय कुमार के साथ पटियाला हाऊस में नजर आईं। इन सब के बाद अनुष्का शर्मा मटरू की बिजली का मंडोला में पंकज कपूर और इमरान खान के साथ नजर आईं।फोटोः साभार विराट कोहली/ अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम

इसके बाद फिल्म एनएच10 और परी जैसी फिल्मों ने उन्हें इस क्षेत्र में एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया।फोटोः साभार विराट कोहली/ अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम

अनुष्का उन चुनिंदा एक्ट्रेसेज में शुमार हैं जिन्होंने बाॅलीवुड के तीनों खान के साथ काम किया। फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में जहां वह शाहरुख खान के साथ नजर आई तो वहीं पीके में आमिर खान के साथ काम किया। इसके बाद फिल्म 'सुल्तान' में उन्होंने सलमान खान के साथ जोड़ी बनाई।फोटोः साभार विराट कोहली/ अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस ने बाॅम्बे वेलवेट, ए दिल है मुश्किल, संजू और सुई धागा में भी काम किया।फोटोः साभार विराट कोहली/ अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम

अनुष्का ने अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला है। जिसके चलते उन्होंने कुछ अच्छी फिल्मों और वेब सीरीज का निर्माण किया। इसमें पाताल लोक को फैंस ने खूब पसंद किया।फोटोः साभार विराट कोहली/ अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम

फिल्मी करियर के दौरान अनुष्का अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही। विराट के साथ उनके रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी। दोनों को कई बार साथ देखा गया। यही नहीं कुछ मौकों पर विराट प्रोटोकाॅल तोड़ अनुष्का से मिलने पहुंचे जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ।फोटोः साभार विराट कोहली/ अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम

2014 में अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे से मुंबई लौटने पर, विराट अनुष्का से मिले। यहां तक कि अनुष्का अपने विदेशी मैचों के दौरान विराट से मिलने जाती रहीं।फोटोः साभार विराट कोहली/ अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम

विराट कोहली और अनुष्का ने दिसंबर साल 2017 में इटली के एक विला में शादी कर ली और अक्सर एक दूसरे के साथ प्यार भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कभी हनीमून की तस्वीरें, कभी बर्थ डे की तो कभी ऐसे ही। फोटोः साभार विराट कोहली/ अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम

विराट और अनुष्का की एक बेटी है जिसका जन्म इसी साल जनवरी में हुआ था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk