मुंबई। अपना 34वां जन्मदिन मना रही दीपिका पादुकोण की अपनी जिंदगी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। फिर चाहे उनके करियर की बात हो या पर्सनल लाइफ की जो कितने ही उतार चढ़ाव से भरी रही है। इसी तरह उनके रिलेशनशिप्स भी कई मुकाम से गुजरे हैं कभी रणबीर कपूर से स्ट्रांग रिलेशन में रही दीपिका खुद बताती हैं कि ब्रेकअप के बाद वे टूट गई थीं। इसके बाद वे अपने अब हसबेंड रणवीर सिंह से मिलीं और उनकी लाइफ में स्टेबिलटी आई। आइये जानें कैसे हुई दोनों की पहली मुलाकात।



2018 में हुई थी शादी
मिडडे की रिर्पोट के मुताबिक नवंबर 2018 में दीपिका और रणबीर ने शादी की थी। पर इससे पहले दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। अगर खबरों की मानें तो सिंह ने पहली बार 2012 में मकाऊ में जी सिने अवार्ड्स में शानदार सिल्वर गाउन पहने दीपिका को देखा और खासे इंप्रेस हुए, टहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई। एक फैन के ये पूछने पर कि उन्हें कैसे याद है कि दीपिका ने क्या पहना था, तो रणबीर का जवाब था कि, कोई इंसान उस नजारे को कैसे भूल सकता है?

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk