कानपुर। बाॅलीवुड के वेटरन एक्टर और 'हीमैन' कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र का आज 84वां बर्थडे है। उनका जन्म 8 दिसंबर, 1935 को लुधियाना के नसराली में हुआ था। धर्मेंद्र ने फिल्म इंड्रस्टी में करीब 50 साल गुजारे हैं। उन्होंने फिल्मी दुनिया के अलावा राजनीति गलियारों में भी अपनी छाप छोड़ी हैं। राजस्थान के वीर भूमी से सांसद के रूप में उभरे। अब उनकी पत्नी हेमा मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं। धर्मेंद्र ने करीब 250 फिल्मों में काम किया है। धर्मेंद्र ने मशहूर एक्ट्रेस और पत्नी हेमा मालिनी के साथ करीब 33 फिल्मों में काम किया। धर्मेंद्र ने 70-80 के दशकों के बीच ऐसी फिल्मों में अभिनय किया जिनकी वजह से उनकी छवी लोगों में एक्शन हीरो वाली बन गई। इस वजह से उन्हें लोगों ने 'हीमैन' और 'गरम-धरम' कहना जैसे नामों से पुकारना शुरु कर दिया। आइये, जानें धर्मेंद्र से जुड़ी कुछ दिलचस्प बात...
'लेडीज मैन' से फेमस थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को बॉलीवुड में 'लेडीज मैन' भी कहा जाता था। बता दें कि महिलाओं के साथ उनके नरम व्यवहार के चलते धर्मेंद्र को 'लेडीज मैन' के रूप में जाना जाता था। वह अपने समय में बॉलीवुड के परफेक्ट जेंटलमैन थे। इसी तरह उन्होंने देश की सबसे आकर्षक महिला हेमा मालिनी को अपनी ओर आकर्षित किया। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कई बार धर्मेंद्र के प्रपोजल को ठुकरा दिया था लेकिन उन्होंने अपनीं कोशिशें नहीं छोड़ीं। शायद यही कारण रहा होगा कि हेमा मालिनी ने एक दिन धर्मेंद्र का प्रपोजल स्वीकार कर लिया होगा।
स्क्रीन पर कई एक्ट्रेसों के साथ किया रोमांस
धर्मेंद्र अपने समय में बहुत रोमांटिक हीरो थे। उन्होंने फिल्मों में कई एक्ट्रेसों के साथ काम किया। धर्मेंद्र ने स्क्रीन पर हेमा मालिनी के अलावा अमृता सिंह, डिंपल कपाड़िया, सोनू वालिया, सोनम, पूनम ढिल्लन और रति अग्निहोत्री समेत कई एक्ट्रेसों के साथ रोमांस किया।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk