कानपुर। 46 साल के हो रहे एक्टर, डायरेक्टर और सिंगर फरहान अख्तर 9 जनवरी 1974 को लिरिसिस्ट जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बड़े बेटे हैं, हांलाकि अब उनके पेरेंटस अलग हो चुके हैं। खुद फरहान भी अपनी 16 साल पुरानी से बाहर आ कर एक नए रिश्ते में आगे बढ़ गए हैं। फिलहाल उनकी लव इंट्रेस्ट हैं शिबानी दांडेकर। फरहान शिबानी और अपने रिश्ते को लेकर काफी ओपन हैं और अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक पिक्चर्स पोस्ट करते रहते हैं।



लंबी कोर्टशिप के बाद शादी
ऐसा नहीं है कि फरहान की पहली शादी अरेंज मैरिज थी। उन्होंने लगभग तीन साल डेट करने के बाद हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से साल 2000 में शादी की थी। उम्र में अधुना फरहान से 6 साल बड़ी थीं और उनकी दो प्यारी बेटियां शाक्या और अकीरा भी हैं। पर फाइनली उनका रिश्ता टूट गया और 2016 में उनका तलाक हो गया। अब खबर है कि फरहान 37 साल की एक्ट्रेस और सिंगर शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। बताते हैं दोनों की मुलाकात एक रिएलिटी टीवी शो के सेट पर हुई थी।



शिबानी के मिस्ट्री मैन
कुछ समय पहले शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक 'मिस्ट्री मैन' के साथ तस्वीर शेयर की थी, जिसके बारे में बाद में खुलासा हुआ कि वे फरहान थे। इसके बाद उनके अफेयर का राज सबके सामने आया।



नहीं किया पर्दा
हांलाकि एक बार सामने आने के बाद फरहान ने कभी भी अपने रिलेशन को छुपाने की कोशिश नहीं की। अक्सर ही दोनों एक दूसरे के संग स्पॉट होते रहते हैं। खबर तो ये भी है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जायेंगे।



इंस्टाग्राम पर तस्वीरें
फरहान अक्सर ही शिबानी के साथ अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। यहां दी गई ये तस्वीरें इसी का सबूत हैं। जल्दी ही वे फिल्म तूफान में नजर आयेंगे। ये फिल्म एक बॉक्सर की कहानी है। तूफान फरहान की भाग मिल्खा भाग के बाद स्पोर्टस पर बेस्ड दूसरी फिल्म है। फिल्म इसी साल रिलीज होगी। इसका इंटेस फर्स्ट लुक पोस्टर भी फरहान ने अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk