कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर के घर हुआ था। उनकी एक छोटी बहन ख़ुशी और दो सौतेले भाई-बहन अभिनेता अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। वह अभिनेता अनिल कपूर और संजय कपूर की भतीजी हैं। उन्होंने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की। अपने फिल्म करियर की शुरुआत करने से पहले, जान्हवी ने ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर और कैलिफोर्निया में फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग क्लाॅस भी ली।

श्रीदेवी नहीं चाहती थी कि एक्टिंग करे जान्हवी
जान्हवी की मां श्रीदेवी नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी बाॅलीवुड में आए। जी हां, आपने सही पढ़ा। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी चाहती थीं कि जान्हवी कपूर डॉक्टर बनें। मगर बेटी के फैसले के आगे मां ने आखिर में हार मान ली। बाद में जब जान्हवी ने एक्ट्रेस बनने का फैसला लिया तो मां श्रीदेवी ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया।

डेटिंग की नहीं थी इजाजत
फिल्म जगत में डेटिंग जहां काफी काॅमन हैं, वहीं जान्हवी के पैरेंट्स इसके सख्त खिलाफ थे। श्रीदेवी और बोनी कपूर ने जान्हवी को कभी डेट करने नहीं दिया। उनकी सख्त हिदायत थी कि टीनएज के दौरान वह पूरा ध्यान पढ़ाई पर दें। यही वजह है कि जान्हवी अपनी मां को काफी प्यार करती थी।

जब लड़का बन गई थी जान्हवी
जान्हवी कपूर को एक्टिंग का शौक बचपन से था। एक बार वह अपनी फ्रेंड की मदद करने को लड़का तक बन गई थी। इस बात का खुलासा खुद जान्हवी ने एक बार किया था। दरअसल हुआ यूं कि जान्हवी की एक फ्रेंड अपने ब्वाॅयफ्रेंड को चिढ़ाना चाहती थी। इसके लिए दोनों सहेलियों ने प्लाॅन बनाया जिसमें जान्हवी को लड़का बनना था। फिर क्या एक्ट्रेस ने एक बड़ी हुडी पहन ली और अंदर तकिया लगा ली। इससे सामने वाले लड़के को लगा कि यह कोई लड़का ही है।

ऐसा रहा है फिल्मी करियर
जान्हवी ने अपने बाॅलीवुड करियर की शुरुआत साल 2018 में आई फिल्म 'धड़क' से की। इसमें उनके अपोजिट इशान खट्टर थे, जो शाहिद कपूर के भाई हैंं। इसके बाद जान्हवी की दूसरी चर्चित फिल्म 'गुंजन सक्सेना' रही, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में जान्हवी ने एयरफोर्स पायलट की भूमिका निभाई। आने वाली फिल्मों में 'रूही' और 'दोस्ताना 2' है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk