कानपुर। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने आखिरी इंटरनेशनल मैच पिछले साल जुलाई में वर्ल्डकप में खेला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्डकप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद धोनी टीम इंडिया की जर्सी में नहीं दिखे। एक साल से वह क्या कर रहे हैं, इसको लेकर हर फैंस के मन में सवाल है। हालांकि पिछले 12 महीने धोनी ने कैसे काटे, इसकी तस्वीरें सामने आई थी। आप भी एक-एक तस्वीर और वीडियो देखकर जानें माही की निजी जिंदगी के बारे में।कुछ समय पहले धोनी का यह लुक हुआ था वायरल। फाइल फोटो

कुछ समय पहले धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इसमें माही का लुक बदला नजर आ रहा था। धोनी की नई तस्वीर तब वायरल हुई जब उनकी बेटी जीवा के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया गया। धोनी बढ़ी हुई दाढ़ी के चलते बिल्कुल अलग दिख रहे हैं। फैंस को अंदाजा भी नहीं था कि लॉकडाउन के बीच उनके चहेते क्रिकेटर की ऐसी तस्वीर सामने आएगी। वैसे भी माही को काफी लोग थका हुआ कह चुके हैं। यही नहीं धोनी ने करीब एक साल से क्रिकेट भी नहीं खेला है। ऐसे में उनकी ताजा तस्वीर का चर्चा में आना जायज है।

धोनी के सोशल मीडिया अकाउंट तो हैं मगर वे उस पर समय बर्बाद नहीं करते। माही को रियल लाइफ में मस्ती करना ज्यादा अच्छा लगता है। यही वजह है कि कुछ महीनों पहले उन्होंने अपने बेटी जीवा के साथ बाइक राइडिंग की। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा। इसकी वजह है कि उनकी पत्नी साक्षी धोनी। दरअसल साक्षी अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर घर में किसी न किसी एक्टिविटी को लाइव करती रहती हैं। इसी के चलते जब धोनी बेटी जीवा के साथ फॉर्म हाउस में ही बाइक से घूमने निकले तो साक्षी ने इसे लाइव कर दिया था।

धोनी की कुछ समय पहले घर में बंद एक तस्वीर सामने आई थी। जिसमें वह लॉन में घास काटते दिख रहे। माही की यह तस्वीर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने अफिशल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गई थी। तस्वीर शेयर करते हुए सीएसके ने लिखा, 'धोनी का लॉन टाइम'।सुरेश रैना के साथ एमएस धोनी। फाइल फोटो

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए धोनी और रैना की जोड़ी ने काफी तैयारी की थी। इन दोनों को एक साथ चेन्नई के होटल में देखा गया था। दरअसल धोनी पहले ही प्रैक्टिस के लिए चेन्नई आ गए थे। बाद में रैना भी यहां पहुंचे। रैना ने होटल में इंट्री लेते ही सबसे पहले अपने कप्तान एमस धोनी से मुलाकात की। इसका एक वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स के अफिशल ट्विटर पर भी पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में आप देखेंगे कि धोनी को आते देख रैना काफी खुश हो जाते हैं और काफी गर्मजोशी से उनसे गले मिलते हैं। यही नहीं रैना माही के गले को भी चूम लेते हैं। खैर धोनी की यह तैयारी ठंडे बस्ते में चली गई क्योंकि आईपीएल अभी तक नहीं हो पाया।

भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से डाउन टू अर्थ रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण मालदीव में मिला जहां धोनी परिवार और दोस्तों संग छुट्टियां मनाने गए थे। दरअसल कुछ महीनों पहले मालदीव में मस्ती और घूमते-फिरते माही एक गोलगप्पे बेचने वाले के पास पहुंच गए। यहां उन्होंने खुद वेंडर बनकर दोस्तों को गोलगप्पे खिलाए थे। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ था।दोस्त की बर्थडे पार्टी में एमएस धोनी। फाइल फोटो

धोनी क्रिकेट से फुर्सत मिलते ही अपना पूरा वक्त फैमिली और दोस्तों के साथ बिता रहे। तीन महीने पहले धोनी ने अपने दोस्त को घर पर बर्थडे पार्टी दी थी जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी। ये सभी तस्वीरें एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की गई थी। इन तस्वीरों में आप देखेंगे कि माही अपने दोस्त को केक कटवा रहे हैं। इसके अलावा पार्टी इंज्वाॅय करते हुए भी माही की फोटोज इसमें शामिल हैं।

View this post on Instagram

Good Vibes Only 😎🤘🏻 🐕 @mahi7781

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant) on

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह टीम इंडिया के अगले विकेटकीपर के रूप में देखा रहा है। पंत समय-समय पर अपने सीनियर से टिप्स भी लेते दिखाई देते हैं। इस क्रम में पंत ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं थी जिसमें वह पूर्व कप्तान के साथ उनके रांची स्थित फार्म हाउस में समय बिताते दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीरें रांची में धोनी के फार्म हाउस की हैं जहां ये दोनों पेट्स के साथ दिखाई दे रहे हैं। पंत ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था- गुड वाइब्स!

View this post on Instagram

A little help always goes a long way specially when u realise it&यs a big vehicle

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on



माही ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह घर पर गाड़ी की सफाई करते दिख रहे हैं, इस काम में उनकी बेटी जीवा भी मदद कर रही हैं। धोनी पानी और साबुन से गाड़ी की धुलाई कर रहे थे, वहीं बगल में खड़ी नन्हीं जीवा भी हाथ में सफाई का कपड़ा लेकर गाड़ी धो रही हैं। यह वीडियो काफी मजेदार है इसे लाखों लोगों ने देखा था।



पिछले साल अक्टूबर में भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट में भारत को पारी और 202 रन से जीत मिली थी। इस जीत के साथ विराट सेना ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से कब्जा कर लिया था। आखिरी मुकाबला धोनी के घर रांची में खेला गया, ऐसे में फैंस अपने हीरो एमएस धोनी की एक झलक पाने के लिए काफी बेताब थे। मैच के दौरान तो माही स्टेडियम में नहीं आए मगर मैच खत्म होने के बाद धोनी ने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में इंट्री जरूर ली थी। जिसकी तस्वीर खूब वायरल हुई थी।

View this post on Instagram

Baby shark !!!

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on



इन तस्वीरों में आप देखेंगे कि धोनी अपनी बेटी के साथ पूल में काफी मस्ती कर रहे। इनके साथ हार्दिक पांड्या भी हैं। ये सभी फोटोज जीवा सिंह धोनी के अफिशल इंस्टाग्राम से पोस्ट की गई। तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, 'बेबी शाॅर्क' दरअसल जीवा इसमें शाॅर्क की तरह बनी हुई है और पापा एमएस धोनी के साथ मस्ती कर रही।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk