ये हैं पूनम की बेटी

सबसे पहले आपको मिलाते हैं पूनम की बेटी पलोमा ढिल्लो ठाकेरिया से। फिलहाल इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के साथ काफी एक्टिव हैं पलोमा। अब जिस अंदाज में इनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उनको देखकर तो कम से कम यही लगता है कि बॉलीवुड को अपना अगला स्टार किड मिलने वाला है।

जानते हैं आप! कानपुर में पैदा हुई पूनम ढिल्‍लों के आज भी सिंगल होने का राज और उनकी हॉट बेटी का सच

गुज्जु सरदारनी

बता दें कि 21 साल की पलोमा को गुज्जु सरदारनी भी कहा जा सकता है। इसके पीछे कारण है कि इनकी मां पूनम ढिल्लो (54) सरदारनी हैं और इनके पिता अशोक ठाकेरिया गुजराती हैं। अब आप अगर इस गुज्जु सरदारनी की तस्वीरें देखकर इनकी तारीफ करने जा रहे हैं तो याद करिए कि इनकी मां भी अपने समय में कितनी खूबसूरत हुआ करती थीं।

जानते हैं आप! कानपुर में पैदा हुई पूनम ढिल्‍लों के आज भी सिंगल होने का राज और उनकी हॉट बेटी का सच

यहां से शुरू हुआ पूनम का अनचाहा कॅरियर

अब जरा बात करते हैं पूनम ढिल्लो के बारे में। 16 साल की उम्र में पूनम ने मिस यंग इंडिया का ताज पहना। इसके बाद 1977 में वह पहुंच गईं फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतने भी। इस दौरान पूनम पर नजर पड़ी बॉलीवुड निर्देशक यश चोपड़ा की। फिर क्या था, इन्होंने इस सरदारनी के लिए खोल दिए दरवाजे इंडस्ट्री के। यश चोपड़ा ने इनको सबसे पहले 1977 में फिल्म 'त्रिशूल' के लिए। वैसे उस समय पूनम स्टूडेंट ही थीं और चंडीगढ़ से अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रही थीं। उस समय इन्होंने फिल्म 'त्रिशूल' को सिर्फ फन के तौर पर साइन किया था, लेकिन वह किस्मत की बहुत धनी थीं।

जानते हैं आप! कानपुर में पैदा हुई पूनम ढिल्‍लों के आज भी सिंगल होने का राज और उनकी हॉट बेटी का सच

खुद ब खुद चल पड़ी गाड़ी

फिल्म में इनकी एक्टिंग और किरदार को दर्शकों ने बहुत सराहा। इसको देखते हुए यश चोपड़ा ने इनको अपनी अगली फिल्म 'नूरी' (1978) में लीड रोल के लिए साइन कर लिया। उस समय यश चोपड़ा रोजाना इनकी फ्लाइट का खर्चा भी उठाते थे। कारण था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान पूनम के एग्जाम भी चल रहे थे। सुबह वह एग्जाम देतीं और शाम को फ्लाइट से शूटिंग के लिए पहुंच जातीं। अब यहां से चल पड़ी थी गाड़ी पूनम की फिल्म इंडस्ट्री में।

पढ़ें इसे भी : 'एक झापड़' ने बॉलीवुड की इस मशहूर नायिका को बना दिया खलनायिका

ये था महज अफेयर

फिल्म की शूटिंग के दौरान इनकी मुलाकात फिल्म के राइटर रमेश तलवार से हुई। दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। मीडिया में इनका अफेयर काफी लंबे समय तक चला, लेकिन एक समय आकर दोनों में ब्रेकअप हो गया। रमेश तलवार से ब्रेकअप के बाद कुछ दिनों के लिए पूनम राज सिप्पी के साथ भी अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं।

पढ़ें इसे भी : सोनम कपूर की सबसे बड़ी ख्वाइश तब हुई पूरी, जब वो बनीं चार्ली चैपलिन

यहां मिलीं अशोक ठाकेरिया से

इसके बाद प्रोड्यूसर-डायरेक्टर उमेश मेहरा और उनकी पत्नी की ओर से दी गई होली पार्टी में पूनम की मुलाकात अशोक ठाकेरिया से हुई। ये वो दौर था जब पूनम ने कुछ ही दिनों पहले अपने पिता को खोया था। वह बेहद उदास थीं। उदासी के इस माहौल में इन्हें कंधा दिया अशोक ने। फिर क्या था दोनों धीरे-धीरे करीब आने लगे और एक दिन दोनों ने शादी भी कर ली। कुछ दिनों तक तो दोनों की शादी ठीक-ठाक चली। उसके बाद अशोक पूनम को समय नहीं देने लगे। पूनम को इससे शिकायत होती।

जानते हैं आप! कानपुर में पैदा हुई पूनम ढिल्‍लों के आज भी सिंगल होने का राज और उनकी हॉट बेटी का सच

ऐसे हो गए दोनों अलग

सिर्फ यही नहीं संडे का दिन भी अशोक के पास पूनम के लिए समय नहीं निकलता था। पूनम को शक हुआ कि उनका किसी और औरत के साथ चक्कर है। उनका ये शक भी सही साबित हुआ। हां, हालांकि इस दौरान पूनम और अशोक के दो बच्चे भी हुए। बेटा अनमोल और बेटी पलोमा। फिर 1997 में पूनम और अशोक ने तलाक ले लिया। उसके बाद पूनम फिर से अकेली हो गईं और अपने बच्चों के साथ रहने लगीं।         

जानते हैं आप! कानपुर में पैदा हुई पूनम ढिल्‍लों के आज भी सिंगल होने का राज और उनकी हॉट बेटी का सच

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk