कानपुर। बाॅलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में एक मिलिट्री परिवार में हुआ। प्रियंका के पिता और मां दोनों ही इंडियन आर्मी में थे। ऐसे में प्रिंयका की परवरिश काफी अनुशासन के साथ हुई। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने 2008 की दोस्ताना में अपनी हॉट पैंट को स्टाइल स्टेटमेंट बनाया था, उन्हें घर पर जींस पहनने की अनुमति नहीं थी। पढ़ाई के लिए अमेरिका गई प्रियंका जब वापस लौटी तो उन्हें घर में इन प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा था।

स्कर्ट और जींस पहनने की अनुमति नहीं
प्रियंका चोपड़ा ने 2009 में मिड-डे के साथ एक साक्षात्कार में कहा था, "मुझे छोटी स्कर्ट पहनने की अनुमति नहीं थी और फिर मेरी जीन्स भी जब्त ले ली गई। और मेरी माँ ने मेरे लिए 12 सलवार कमीज सूट बनवाए, ताकि मैं केवल उन्हीं को पहन सकूं। मैं स्कूल जाती थी तो लड़के मेरा पीछा करते थे।'

माता-पिता आर्मी में डाॅक्टर
प्रियंका चोपड़ा ने 2012 में कहा था, "मुझे एक भारतीय होने पर बहुत गर्व है। यह एक खाली उद्घोषणा नहीं है, बल्कि मेरे विश्वासों और व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर एक बयान है, जो बचपन से मुझे मिले थे। मैं आर्मी बैकग्राउंड से आती हूं। मेरे माता-पिता सेना में डॉक्टर थे और मैंने अपने सभी प्रारंभिक वर्षों को उन लोगों के एक प्रतिबद्ध समूह का हिस्सा बनने में बिताया है जिसका मुख्य उद्देश्य आज की आजादी की रक्षा करना है, भले ही इसका मतलब ये नहीं था कि वे अपनी जान दे दें।

साल 2000 में बनी मिस वर्ल्ड
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 17 साल की उम्र में कदम रख दिया था। साल 2000 में प्रियंका मिस वर्ल्ड बनी। ब्यूटी कंप्टीशन जीतने के बाद प्रियंका बॉलीवुड और उसके बाद हॉलीवुड तक चली गईं। आज वह दुनिया की जानी-मानी सेलेब्रिटी हैं। साल 2003 में फिल्म 'द हीरो' से प्रियंका ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इसके बाद 'अंदाज', 'एतराज', 'मुझसे शादी करोगी', 'फैशन', 'दोस्ताना' और 'कृष' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

पद्म श्री से सम्मानित
प्रियंका अपने पिता अशोक चोपड़ा के बेहद करीब थीं, जिनका जून 2013 में निधन हो गया था। उन्होंने अपनी लिखावट में कलाई पर 'डैडीज लिटिल गर्ल' का टैटू भी बनवाया है। प्रियंका चोपड़ा को 2016 में भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म श्री से सम्मानित किया गया, और टाइम पत्रिका के दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में चित्रित किया गया। वह एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भी हैं।

अमेरिकी दूल्हे से की शादी
साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनी बर्थडे गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। 2008 में आई फिल्म फैशन के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बनने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड की ओर रुख किया और वहां अपने शो क्वांटिको से काफी मशहूर हुई। इतनी सारी अचीवमेन्ट्स के बाद प्रियंका फिर से सुर्खियों में आई अपने अमेरिकी दूल्हे को लेकर, अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी के बाद वे बन चुकी है प्रियंका चोपड़ा जोनस।

View this post on Instagram

It&यs the happiest Christmas. From ours to yours. Merry Christmas 🎄❄️❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

2018 को लिए सात फेरे
1 दिसंबर 2018 को निक जोनास और प्रियंका ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी कर ली। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के मौजूदगी में यह शादी हुई। एक बार क्रिश्चियन तरीके से और एक बार हिंदू रीति-रिवाज से शादी की रस्में पूरी हुईं। निक के परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज को खूब इंजॉय किया और भारतीय रंग में रंगे नजर आए।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk