कानपुर। 9 फरवरी, 1984 को जन्मी एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी ने बाॅलीवुड में अपनी पहचान बतौर हाॅट एक्ट्रेस बनाई है। उदिता ने 'जहर', 'अकसर', 'पाप', 'अपार्टमेंट', 'हैलो' और 'किससे प्यार करूं' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। वहीं उदिता ने 2013 में निर्देशक मोहित सूरी से शादी कर अपना घर बसा लिया। 2015 में वो पहली बार मां बनीं और उन्होंने एक बेटी देवी सूरी को जन्म दिया। हालांकि उदिता 2018 में एक बार फिर मां बनीं और इस बार उनके घर बेबी ब्वाॅय पैदा हुआ। मालूम हो अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को उन्होंने मीडिया से दूर रखा और बेटे के जन्म के बाद ही बात सामने लाई।

उदिता गोस्वामी बर्थडे: बाॅलीवुड सेलेब्स जो 2018 में बने पेरेंट्स

शाहिद-मीरा

पिछले साल सिर्फ उदिता गोस्वामी ही नहीं बल्कि एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को भी दोबारा पैरेंट बनने का सौभाग्य मिला। कपल ने 2015 में सात फेरे ले शादी रचाई थी। वहीं मीरा ने पहली बार में एक बेबी गर्ल मीशा को जन्म दिया जबकि दूसरी बार वो बीते साल बेटे जैन की मां बनीं।

उदिता गोस्वामी बर्थडे: बाॅलीवुड सेलेब्स जो 2018 में बने पेरेंट्स

नेहा धूपिया-अंगद बेदी

वहीं नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने पिछले साल 10 मई को सात फेरे ले शादी रचाई। शादी के करीब 6 महीने बाद ही दोनों एक बेटी के माता-पिता बने। मालूम हो नेहा प्रेग्नेंसी के दौरान कूलेस्ट माॅम साबित हुईं। प्रेग्नेंसी के दिन तक वो कहीं भी आने जाने में कोई कोताही नहीं करती थीं और अपने सारे प्रोजेक्ट्स को बखूबी पूरा किया।

उदिता गोस्वामी बर्थडे: बाॅलीवुड सेलेब्स जो 2018 में बने पेरेंट्स

श्रेयस तलपड़े

वहीं 2018 के मिड में श्रेयस तलपड़े को भी पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 2004 में श्रेयस शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं बीते साल श्रेयस सेरोगेसी से 4 मई, 2018 को पिता बने। मालूम हो कपल करीब 13 साल बाद माता-पिता बन पाया।

उदिता गोस्वामी बर्थडे: बाॅलीवुड सेलेब्स जो 2018 में बने पेरेंट्स

नील नितिन मुकेश-रुकमणी साहे

एक्टर नील नितिन मुकेश ने साल 2017 में रुकमणी साहे से शादी कर अपना घर बसाया था। वहीं इस साल 20 सितंबर को एक्टर के घर एक बच्ची का जन्म हुआ। इस बच्ची का नाम कपल ने नूर्वी रख दिया।

उदिता गोस्वामी बर्थडे: बाॅलीवुड सेलेब्स जो 2018 में बने पेरेंट्स

सुनिधी चौहान-हितेश

सुनिधी चौहान ने 2012 को हितेश संग सात फेरे लिए। वहीं 2018 की शुरुआत ही उनके लिए काफी खास रही। दरअसल पिछले साल 1 जनवरी को सुनिधी ने एक बेबी ब्वाॅय को जन्म दिया था जिसकी तस्वीर उन्होंने पैद होने के 6 महीने बाद सोशल मीडिया पर शेयर की। मालूम हो कि कपल शादी के पांच साल बाद माता-पिता बना था।

उदिता गोस्वामी बर्थडे: बाॅलीवुड सेलेब्स जो 2018 में बने पेरेंट्स

बीते साल रम्भा भी बनीं मां

अभिनेत्री रंभा भी बीते साल एक बेटे की मां बनी थीं। सलमान खान की 'जुड़वा' एक्ट्रेस की दो जुड़वा बेटियां पहले से ही थीं, वहीं बाद में उन्होंने एक बेबी ब्वाॅय को भी जन्म दिया। मालूम हो 2010 में उन्होंने इंद्रमनाथन से शादी कर अपना घर बसाया था।

उदिता गोस्वामी बर्थडे: बाॅलीवुड सेलेब्स जो 2018 में बने पेरेंट्स

निर्देशक अभिषेक कपूर

निर्देशक अभिषेक कपूर भी पिछले सालल ही पिता बने थे। अभिषेक ने 'राॅक ऑन', 'काय पो छे', 'फितूर' और 'टू नेम अ फ्यू' जैसी फिल्मों की सौगात दी है। वहीं 2018 में भगवान ने उनके घर भी एक खुशियों की सौगात उनके बेबी ब्वाॅय के जन्म के साथ भेज दी।

उदिता गोस्वामी बर्थडे: बाॅलीवुड सेलेब्स जो 2018 में बने पेरेंट्स

अभिषेक बच्चन बर्थडे: पूरी फिल्मी है ऐश्वर्या संग इनकी लव स्टोरी, शादी से पहले इन एक्ट्रेस से जुड़ा है नाम

प्रीति जिंटा बर्थडे: ये हैं इनके 10 यादगार किरदार, कभी बनीं बिन ब्याही मां तो कभी पड़ीं मुजरिम के प्यार में

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk