कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल को मुंबई में मशहूर फिल्म निर्देशक डेविड धवन के घर हुआ। देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हस्तियों में से एक, वरुण को 2014 से फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूची में शामिल किया था। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद वरुण इंग्लैंड चले गए और वहां नॉटिंघम ट्रेंट विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की।

भारत वापस आने के बाद वरुण ने करण जौहर के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। 2010 में आई फिल्म 'माई नेम इज खान' में वह करण जौहर के अंडर में थे। बाद में वरुण ने फिल्मों का रुख किया। हालांकि वरुण ने अपनी पहली फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में की।

धवन ने 2012 में करण जौहर की ड्रामा फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। वह रोमांटिक कॉमेडी 'मैं तेरा हीरो' (2014), हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014), और बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017) में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वरुण ने एक्शन काॅमेडी फिल्म दिलवाले (2015), डिशूम (2016), और जुडवां 2 (2017) में भी काम किया। वहीं डांस फिल्म एबीसीडी 2 (2015) और ड्रामा सुई धागा (2018) में काफी बेहतर काम किया।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण को क्राइम थ्रिलर बदलापुर (2015) के लिए जाना जाता है। इस फिल्म को प्रशंसकों से खूब वाहवाही मिली। इसके बाद फिल्म अक्टूबर (2018) में उनकी भूमिका काफी अलग दिखी। इन सभी ग्यारह फिल्मों की सफलता के बाद वरुण ने 2019 में आई 'कलंक' में काम किया। हालांकि उनकी 2020 में आई फिल्म 'कुली नंबर 1' ज्यादा हिट नहीं हो सकी।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने इस साल जनवरी में अपनी लंबे समय की फैशन डिजाइनर गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी कर ली। शादी समारोह काफी प्राइवेट रखा गया था जो अलीबाग के मेंशन हाउस रिजाॅर्ट में हुआ था और इसमें केवल परिवार के सदस्य और कपल के करीबी दोस्त शामिल थे। नताशा के साथ शादी के बंधन में बंधने के तुरंत बाद, धवन ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण और नताशा की जोड़ी बाॅलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में शुमार है। दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है। इस बात का सबूत उनकी तस्वीरों में मिलता है। दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk