इंटरनेट डेस्‍क (कानपुर)। Buddha Purnima 2022 Wishes, Quotes & Status & Buddha Jayanti 2022 Gautam Buddha Quotes: भारत समेत पूरा विश्‍व जिन्‍हें भगवान बुद्ध या महात्‍मा बुद्ध के नाम से जानता है। बचपन में उनका नाम सिद्धार्थ गौतम था। युवा अवस्‍था में ही उन्‍हें सांसारिक सुखों से वैराग्‍य हो गया और वो उस मार्ग पर चल पड़े, जिसने उन्‍हें महात्‍मा बुद्ध बना दिया। उन्‍होंने ही बौद्ध धर्म की तमाम प्रथाओं, परंपराओं और इसके मुताबिक आदर्श जीवन को परिभाषित किया। हर साल बैशाख महीने की पूर्णिमा पर भगवान गौतम बुद्ध का जन्‍म उत्‍सव मनाया जाता है। बौद्ध धर्म के अनुयायी बुद्ध पूर्णिमा को बड़े ही उत्‍साह के साथ पारंपरिक ढंग से सेलीब्रेट करते हैं। महात्‍मा बुद्ध ने अपने जीवनकाल में आम लोगों से लेकर राजाओें तक को जो उपदेश दिए, वो ही बौद्ध धर्म के आदर्श वाक्‍य बन गए। तो बुद्ध पूर्णिमा के दिन सभी अपनों तक पहुंचाएं बुद्ध की वाणी और भेजें यह शुभकामना संदेश...

1: सुख, शांति और समाधान
श्रद्धा और अहिंसा के दूत को
आज तहे दिल से प्रणाम...
हैप्‍पी बुद्ध पूर्णिमा

Happy Buddha Purnima 2022 Wishes, Quotes & Status for Buddha Jayanti 2022

2: प्रभु का हाथ आपके सिर पर हो,
सुख समृद्धि आपके दर पर हो
जो आप चाहे वो जरूर पाएं
बुद्ध जयंती 2022 की शुभकामनाएं...

3: बुद्धम् शरणम् गच्छामि
धम्मं शरणम् गच्छामि
संघम् शरणम् गच्छामि
बुद्ध पूर्णिमा 2022 की शुभकामनाएँ

Happy Buddha Purnima 2022 Wishes, Quotes & Status for Buddha Jayanti 2022

4: सच का साथ देते रहो
अच्छा सोचो अच्छा कहो
प्रेम धारा बनके बहो
आपके लिए बुद्ध पूर्णिमा शुभ हो
Happy Buddha Purnima 2022

5: आप अनंत सुख और शांति की राह पर चलें...
आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की
हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Buddha Purnima 2022 Wishes, Quotes & Status in Hindi

6: न हो द्वेष, न हो क्लेष
न हो मन में कोई भी शक
भगवान बुद्ध दे आपको
सुख, समृद्धि और शांति
आरंभ से अंत तक
Happy Buddha Jayanti 2022...

7: भगवान बुद्ध आपको प्रेम, शांति और
सच्चाई के मार्ग पर अग्रसर करें...
हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा 2022

Happy Buddha Purnima 2022 Wishes, Quotes & Status for Buddha Jayanti 2022

8: क्रोध को पाले रखना गर्म कोयले को किसी अन्‍य पर फेंकने की नीयत से पकड़े रहने के सामान है, इसमें आप ही जलते हैं

9: आपके पास जो कुछ भी है है उसे बढ़ा-चढ़ा कर मत बताइए और ना ही दूसरों से ईर्ष्या कीजिए। जो दूसरों से ईर्ष्या करता है उसे मन की शांति कभी नहीं मिलती। - बुद्धा

10: वह जो पचास लोगों से प्रेम करता है उसके पास पचास संकट हैं, वो जो किसी से प्रेम नहीं करता उसके लिए एक भी संकट नहीं है - बुद्धा

11: जो कुछ भी तुम्हारा नहीं है, उसे जाने दो, ऐसा करके तुम्हे लंबी खुशी और लाभ ही प्राप्‍त होगा - बुद्धा

12: बूंद से बूंद पानी का घड़ा भरता है, इसी तरह, बुद्धिमान व्यक्ति थोड़ा-थोड़ा इकट्ठा करके खुद को अच्‍छाई से भर देता है - बुद्धा

13: तुम अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाओगे, बल्कि तुम अपने क्रोध द्वारा दंड पाओगे। - बुद्धा

14: घृणा, घृणा करने से कम नहीं होती, बल्कि प्रेम से घटती है, यही शाश्वत नियम है। - बुद्धा