कानपुर। Happy Navratri 2020 Live Aarti Darshan: आज यानि 25 मार्च से Chaitra Navratri 2020 की शुरुआत हो चुकी है। यूं तो इस दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन आजकल पूरे देश में coronavirus के कारण लॉकडाउन है। तो न हों परेशान अपने मोबाइल से ही करें देश के सभी प्रमुख शक्तिपीठों में मौजूद मां दुर्गा के अलग अलग रूपों के लाइव दर्शन और लाभ उठाएं मां की लाइव आरती का।

Vaishno Devi Live Aarti-Darshan: यूं तो मां दुर्गा हर रूप में अपने भक्‍तों की पुकार सुनकर उनकी मनोकामना पूरी करती हैं, पर वैष्णो देवी की बात की सबसे खास है, जहां मां दुर्गा पवित्र पिंडियों के रूप में मौजूद हैं। वैष्णो देवी मंदिर जम्मू-कश्मीर में स्थित है। वैष्णो देवी मंदिर की लोकप्रियता का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। पूरे देश में इसी शक्तिपीठ पर मां के भक्तों की शायद सबसे ज्‍यादा भीड़ जुटती हैं। त्रिकूट पर्वत पर बसे, जम्मू शहर से 61 किमी उत्तर की ओर और समुद्र तल से 1584 मीटर की ऊंचाई पर बसे इस मंदिर का खास धार्मिक महत्‍व हैं। वैष्णो देवी मंदिर मार्ग में भवन स्थित मंदिर से सुबह और शाम को मां की रोजाना आरती का लाइव प्रसारण किया जाता है। जो आप यहां देख सकते हैं।

Hindu New Year 2020 Wishes: ढेर सारी शुभकामनाओं संग करें नव सवंत्‍सर 2077 का स्‍वागत, शेयर करें ये Messages

Kamakhya Devi Temple Live Darshan: असम राज्‍य के गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर मां दुर्गा के लोकप्रिय मंदिरों में से एक है, जो नीलांचल पर्वत पर मौजूद है। मां दुर्गा के 108 शक्तिपीठों में से ही एक है कामाख्या। बताया जाता है माता सती की योनि इस जगह पर गिरी थी। मंदिर की मीतर मां के योनि रूप को साड़ी में लपेटकर फूलों के श्रंगार के साथ सजाया जाता है। साल में दो बार यानि आंबुची मेले और दुर्गा पूजा के मौके पर कामाख्‍या देवी मंदिर में लाखों श्रद्धालु मां के दर्शन को जुटते हैं।

Navratri 2020 Wishes Hindi: इन खूबसूरत मैसेज और Images संग अपनों को भेजें माता का आशीर्वाद

Maihar Devi Mandir Live Darshan: मध्‍य प्रदेश के जिले मैहर में मां दुर्गा की एक प्रसिद्ध शक्ति पीठ स्थित है। इस मंदिर को शारदा देवी मंदिर या मैहर देवी के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर त्रिकूट पर्वत की एक चोटी पर करीब 600 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। जहां जाने के लिए भक्‍तों को करीब 1 हजार सीढि़यां चढ़नी पड़ती हैं। मैहर देवी मंदिर के लाइव दर्शन श्रद्धालु कभी भी कर सकते हैं। जिसकी खास व्‍यवस्‍था की गई है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk