कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Happy Gandhi Jayanti 2021 इस साल 2 अक्टूबर, 2021 को महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मनाई जा रही है। गांधी जयंती पर देश भर में लोग भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके योगदान के बारे में बात करते हैं और उनकी कहानियों को सुनाकर युवा पीढ़ी को शिक्षित करते हैं। महात्मा गांधी के 'अहिंसा' के मार्ग का सम्मान करने के लिए इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

महात्मा गांधी का परिचय
मोहनदास करमचंद गांधी- एक ऐसा नाम जिसने अंग्रेजों के शासन के खिलाफ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2 अक्टूबर 1869 को जन्मे महात्मा गांधी एक वकील, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक थे, जिन्होंने खुद को भारत के ब्रिटिश शासन के खिलाफ राष्ट्रवादी आंदोलन से जोड़ा। गांधी जी के सम्मान में, यह दिन स्कूलों, कॉलेजों और यहां तक कि सरकारी संस्थानों में प्रार्थना सेवाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। राष्ट्र के नेता आमतौर पर नई दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि राज घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी जयंती दुनिया के कई अन्य हिस्सों में भी मनाई जाती है

व्यक्ति अपने विचारों के सिवाए कुछ नहीं है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।

Mahatma Gandhi 10 Inspirational quotes

आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।

Mahatma Gandhi 10 Inspirational quotes

Happy Gandhi Jayanti 2021 Wishes : आज राष्ट्रपिता को करें दिल से नमन, ये यादगार मैसेज और कोट्स सभी को भेजकर

अहिंसा ही धर्म है, वही जिंदगी का एक रास्ता है।

Mahatma Gandhi 10 Inspirational quotes

Happy Shastri Jayanti 2021: देश की शान शास्‍त्री जी को प्रणाम, आज शेयर करें उनके बेस्‍ट कोट्स जो ला सकते हैं बड़े बदलाव

किसी राष्ट्र की संस्कृति उसके लोगों के दिलों और आत्माओं में बसती है।

Mahatma Gandhi 10 Inspirational quotes

जो समय बचाते हैं, वे धन बचाते हैं और बचाया हुआ धन, कमाए हुए धन के बराबर है।

Mahatma Gandhi 10 Inspirational quotes

जब तक गलती करने की स्वतंत्रता न हो, तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।

Mahatma Gandhi 10 Inspirational quotes

पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।

Mahatma Gandhi 10 Inspirational quotes

अपने से हो सके, वह काम दूसरे से न कराना।

Mahatma Gandhi 10 Inspirational quotes

जब भी आपका सामना किसी विरोधी से हो, उसे प्रेम से जीतें।

Mahatma Gandhi 10 Inspirational quotes

यदि मनुष्य सीखना चाहे, तो उसकी हर भूल उसे कुछ शिक्षा दे सकती है।

Mahatma Gandhi 10 Inspirational quotes

National News inextlive from India News Desk