कानपुर (इंटरनेट डेस्‍क)। Happy Govardhan Puja Wishes, Images, messages, Status and Annakoot Photos, Greetings in Hindi : दिवाली पर्व जहां एक ओर भगवान राम की विजय का प्रतीक है, वहीं गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण की उस जीत का प्रतीक है, जब एक उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर उन्‍होंने देवताओं के अभिमान को चूर-चूर किया था। गोवर्धन पूजा को अन्‍नकूट पर्व के नाम से भी प्रसिद्ध है। अन्‍नकूट का शाब्दिक अर्थ है भोजन का पर्वत। अपने बाल्‍यकाल के दौरान श्रीकृष्ण रूप में जन्‍में भगवान विष्णु ने मथुरा में मौजूद गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरु कराई थी। जिससे क्रोधित होकर देवताओं ने नगर पर जब वर्षा का कहर बरपाया तो उससे आमजन को बचाने के लिए कृष्ण जी ने अपने हाथ की छोटी उंगली पर विशालकाय गोवर्धन को उठा लिया था। तभी से श्रीकृष्ण को गोवर्धन स्‍वरूप मानकर उन्‍हें छप्‍पन भोग परोसने का विधान है। इस दिन हम सब के घरों में मिक्‍स सब्‍जी, कढ़ी, चावल, मिष्ठान आदि बनाकर उससे गोवर्धन का भोग लगाया जाता है। इस साल गोवर्धन पूजा 13 और 14 नवम्‍बर को मनाई जाएगी, तो इस खास दिन पर सभी के साथ शेयर करें शुभकामनाएं

1: जो आप मांगें उससे अधिक पाएं
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं,
और ये त्यौहार खुशियों से मनाएं
Happy Govardhan Puja 2023

Happy Govardhan Puja Wishes, Images, messages, Status

2: लोगों की रक्षा करने को
एक उंगली पर पहाड़ उठाया
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का दिन आया
हैप्पी गोवर्धन पूजा 2022

3: प्रेम से कृष्ण का नाम जपो
दिल की हर इच्छा पूरी होगी,
कृष्ण आराधना में तल्लीन हो जाओ
उनकी महिमा खुशहाल करेगी,
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

4: हर खुशी आपके द्वार आए
जो आप मांगे उससे अधिक पाएं
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं
और ये त्योहार, खुशियों से मनाएं
गोवर्धन पूजा की विशेष शुभकामनाएं..

5: बंसी की धुन पर,
सबके दुख वो हरता है,
आज भी अपना कन्हैया
कई चमत्कार करता है,
गोवर्धन पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं...

6: कृष्ण की शरण में आकर
भक्त नया जीवन पाते हैं,
इसीलिए गोवर्धन पूजा का दिन
हम सच्चे मन से मनाते हैं...
Happy Gowardhan Puja 2023

7: कृष्ण जिनका नाम
गोकुल जिनका धाम
ऐसे श्री कृष्ण भगवान को
हम सबका प्रणाम
हैप्पी गोवर्धन पूजा 2023