इंटरनेट डेस्‍क (कानपुर)। Hariyali Teej 2022 Wishes, Images, Status, Photos, Messages, Quotes, Greetings, Shayari: सावन के महीने में रक्षाबंधन और जन्‍माष्टमी से पहले दो खास त्‍योहार मनाए जाते हैं। नागपंचमी और हरियाली तीज। नाग पंचमी के दो दिन पूर्व यानि श्रावण माह की शुक्ल पक्ष तृतीया पर हरियाली तीज मनाई जाती है। साल 2022 में हरियाली तीज 31 जुलाई को सेलीब्रेट की जा रही है। वैसे बता दें कि इसे श्रावणी तीज या कजली तीज भी कहते हैं। यह त्‍योहार विवाहित महिलाओं के लिए बहुत खास है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और हाथों में मेंहदी लगाकर व श्रंगार करके भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में हरियाली तीज पर कई तरह की रस्‍में मनाई जाती हैं। यूं तो सावन भर झूला झूलने का चलन है, लेकिन हरियाली तीज के मौके पर महिलाएं और लड़कियां साथ मिलकर झूला झूलने का खूब आनंद लेती नजर आती हैं। इस मस्‍ती भरे पर्व को मनांए उल्‍लास के साथ और सभी को भेजें हरियाली तीज की शुभकामनाएं, यहां दिए मैसेज, कोट्स और फोटोज के साथ।

1: तीज का त्यौहार है उमंगों का त्यौहार
खिले हैं फूल, है बारिश की फुहार
कहते हैं दिल से मुबारक हो
आपको तीज का त्यौहार
हरियाली तीज की शुभकामनाएं...

Hariyali Teej 2022 Wishes, Images, Status, Photos, Messages, Quotes, Greetings, Shayari

2: चंदन की खुशबू, बारिश की फुहार
आप सभी को बहुत शुभ हो
हरियाली तीज का ये त्‍योहार
Happy Hariyali Teej 2022

3: मेहंदी से सजे हाथ, सुहागनों की खनकती
चूड़ियों और घेवर की मिठास, ये है
हरियाली तीज का त्‍योहार...
बहुत बहुत शुभकामनाएं

4: माँ पार्वती आप पर अपनी कृपा हमेशा बनाये रखें,
आपको तीज की शुभकामनाएं…

Hariyali Teej 2022 Wishes, Images, Status, Photos, Messages, Quotes, Greetings, Shayari

5: आया तीज का त्यौहार
सखियों हो जाओ तैयार,
मेंहंदी हाथो में रचा के
कर लो सोलह श्रृंगार,
आया तीज का त्‍योहार

6: मदहोश कर देती है
हरियाली तीज की बहार
गाता है ये दिल झूम कर
जब मैं झुलूं सखियों के साथ
Happy Hariyali Teej 2021

7: सावन लाया है तीज का त्यौहार
बुला रही है आपको खुशियों की बहार
तीज की शुभकामनाएं...

8: झूम उठते हैं दिल सभी के
इसके गीतों के तराने से,
जुड़ जाते हैं टूटे सम्पर्क,
बस झूलने के बहाने से
हरियाली तीज की शुभकामनाएं...

9: हल्की-हल्की फुहार है,
ये सावन की बहार है,
संग पिया के झूलें आओ,
आज हरियाली तीज का त्योहार है !
हरियाली तीज की शुभकामनाएं...

10: सावन की बहार में भगवान की कृपा हो अपरंपार
शुभ हो आपके लिए तीज का त्यौहार...