कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Happy Independence Day 2021 : स्वतंत्रता दिवस के इस उत्सव को भारतीय पूरी खुशी के साथ मनाते हैं। भारत पर लंबे समय तक यूनाइटेड किंगडम का शासन था और हमारा देश ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था। उनके आने से पहले, भारत कई राज्यों से बना था। हालांकि वर्षों तक अंग्रेजों द्वारा शासित होने के बाद विदेशी शासन के प्रति आपसी भावनाओं ने वास्तव में एक दिन देश को एक साथ ला दिया। देश के लोगों ने कई वर्षों तक खुद को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने के लिए संघर्ष किया। इस तरह से भारत 15 अगस्त, 1947 को आधिकारिक रूप से स्वतंत्र हुआ था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खुशी में भारत हर साल 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाता है। इस दाैरान स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिसमें स्वतंत्रता दिवस पर निबंध लेखन भी शामिल होता है। ऐसे में यहां स्टूडेंट्स के लिए निबंधों लेखन के लिए कुछ टिप्स और गाइडलाइन दी जा रही है। इनसे उन्हें काफी हद तक सहायता मिल सकती है।

टिप्स

स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिक्र

हर कोई स्वतंत्रता दिवस को अलग तरह से मनाता है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर खुद के द्वारा और अपने दोस्तों के मनाए जाने वाले जश्न को सोचकर लिख सकते हैं।

अंग्रेजी शासन से पहले का भारत

अंग्रेजों के शासन करने से पहले, भारत एक एकीकृत देश नहीं बल्कि कई राज्यों में था। दोनों की तुलना करते हुए लिखें कि भारत कैसा हुआ करता था और अब हम क्या हैं।

आजादी के पहले और बाद का भारत

अंग्रेजों के भारत पर शासन करने के बाद से बहुत कुछ बदल गया है। हमारी अपनी सरकार उनकी सरकार से कैसे अलग है और अंग्रेजों द्वारा लाए गए मतभेदों का जिक्र कर सकते हैं।

स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र

भारत को आजाद कराने में कई लोगों ने हंसते-हंसते प्राण न्योछावर कर दिए। वहीं तमाम लोगों ने कड़ी यातनाएं झेली। ऐस में इतिहास में उनके द्वारा किए गए अंतर को लिख सकते हैं।

आजादी की जंग में महिलाओं का राेल

इसके अलावा स्वतंत्रता की लड़ाई में कई महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में इन महान महिलाओं और उनके कार्यों पर शोध करें और उनके बारे में लिख सकते हैं।

अंग्रेज जो भारत से प्यार करने लगे थे

कुछ अंग्रेज भारत से प्रेम करने लगे थे और कुछ ने तो आजादी के लिए लड़ाई भी लड़ी। भारत के हित चाहने वाले अंग्रेजों का जिक्र भी निंबध में किया जा सकता है।

गाइडलाइन

निबंध में तथ्य लिखें न कि अपनी भावनाएं, क्योंकि यह डायरी नही है।

निबंध लिखने से पहले अच्छी तरह से उसके बारे में सही रिसर्च कर लें।

निबंध में तथ्य कहां से लिखा गया यह जिक्र करें ताकि रीडर को लगे कि क्रेडिबल सोर्स है।

National News inextlive from India News Desk