कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। देशभक्ति की जब बात होती है, तो हमारी फिल्म इंडस्ट्री भी पीछे नहीं रही। सालों से कई फिल्म निर्माताओं ने देश पर सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। उनके गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हैं। फिर चाहे वह बाॅर्डर फिल्म का 'संदेशे आते हैं' हो, या फिर परदेस का आई लव माॅय इंडिया। इन गानों में देश प्रेम साफ झलकता है। आइए इस स्वतंत्रता दिवस उन देश भक्ति में डूबे गानों को फिर से याद किया जाए।

फोटोः साभार यूट्यूब स्क्रीनशाॅट

'संदेसे आते हैं' - फिल्म 'बॉर्डर'
यह गाना 90 के दशक के सबसे प्रसिद्ध देशभक्ति गीतों में से एक है और आज भी यह राष्ट्रीय पर्व के मौके पर लोगों की जुबान पर रहता है। संदेसे आते है 1997 की फिल्म बॉर्डर से एक देशभक्ति गीत है। इस फिल्म को जे पी दत्ता ने निर्देशित किया था। यह गाना जावेद अख्तर द्वारा लिखा गया था, अनु मलिक द्वारा कंपोज किया गया और रूप कुमार राठौड़ और सोनू निगम द्वारा गाया गया था। यह गीत भारतीय सैनिकों के दर्द को दिखाता है।

फोटोः साभार यूट्यूब स्क्रीनशाॅट

'आई लव माई इंडिया' - फिल्म 'परदेस'
फिल्म 'परदेस' का 'आई लव माई इंडिया' साॅन्ग भी काफी पाॅपुलर रहा था। शाहरुख खान और महिमा चौधरी स्टारर इस फिल्म ने फैंस के दिल में अलग जगह बनाई। 'आई लव माई इंडिया' साॅन्ग आज भी काफी पसंद किया जाता है। इसे हरि हरन, कविता कृष्णमूर्ति और शंकर महादेवन ने मिलकर गाया है।

फोटोः साभार यूट्यूब स्क्रीनशाॅट

'रंग दे बसंती' - फिल्म 'रंग दे बसंती'
फिल्म 'रंग दे बसंती' ने यूथ में खास जगह बनाई थी। फिल्म के टाइटल ट्रैक ने भारतीय युवाओं के अपने राष्ट्र को देखने के तरीके को बदल दिया था और प्रेरणा चाहने वालों में देशभक्ति की एक नई भावना पैदा कर दी थी। फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिकाओं में थे।

फोटोः साभार यूट्यूब स्क्रीनशाॅट

'मेरा रंग दे बसंती चोला' - फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह'
भारतीय सिनेमा के इतिहास में इस तरह के गाने बहुत कम हैं जो गीतात्मक रूप से समृद्ध, देशभक्ति से भरे हुए हैं। एक कल्ट क्लासिक- मनोज कुमार की शहीद (1965) का एक नया संस्करण होने के बावजूद यह फिल्म फैंस के दिल में जगह बनाने में कामयाब रही थी। इस फिल्म का 'मेरा रंग दे बसंती चोला' गाना आज तक याद किया जाता है।

फोटोः साभार यूट्यूब स्क्रीनशाॅट

'ऐसा देश है मेरा' - फिल्म 'वीर जारा'
साल 2004 में आई फिल्म 'वीर जारा' काफी पाॅपुलर हुई थी। इस फिल्म का सबसे फेमस साॅन्ग 'ऐसा देश है मेरा' था, जिसे लता मंगेशकर, गुरदास मान, प्रीता मजूमदार और उदित नारायण ने गाया था। फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा लीड रोल में थी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk