Happy Indian Army Day 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: यूं तो हमें भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों और जवानों को हर रोज सलामी देनी चाहिए, क्‍योंकि वो ही तो हमारे देश और इसकी सीमाओं की रक्षा करते हैं। सेना दिवस या भारतीय सेना दिवस 15 जनवरी को देश और सेना के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने के लिए सेलीब्रेट किया जाता है। इस दिन को मनाने की कहानी भी काफी पुरानी है। दरअसल 15 जनवरी, साल 1949 को जनरल केएम करियप्पा ने ब्रिटिश जनरल सर फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना का कार्यभार संभाला था। भारतीय सेना के उस गौरवशाली दिन को याद करने के लिए ही हम हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाते हैं। तो इस खास दिन पर सभी को भेजें आर्मी डे की बधाई...

Happy Indian Army Day 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: यहां से चुनें अपनी फेवरेट फोटो या मैसेज और सभी दोस्‍तों, रिश्‍तेदारों के साथ शेयर करें...

1: जो पूरी रात जागते हैं जरूरी नहीं
वो सिर्फ आशिक ही हो,
वो देश पर मर मिटने वाला जवान
भी हो सकता है.
Happy Indian Army Day 2022

2: जो अब तक ना खौला,
वो खून नहीं पानी है,
जो देश के काम ना आए,
वह बेकार जवानी है..
भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं

3: लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है,
उछल रहा है जमाने में
नाम-ऐ-आजादी! शहीदों को नमन
जय हिंद जय भारत
Happy Army Day 2022

4: तिरंगा हमारा है शान-ए-जिंदगी,
वतन परस्ती है वफा-ए-जिंदगी,
देश के लिए मर मिटना कबूल है हमें,
अखंड भारत के स्वप्न का जुनून है हमें
भारतीय सेना दिवस की बधाई

5: कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना,
कभी तपती धूप में जलकर देख लेना,
कैसे होती है है हिफाजत मुल्क की,
कभी सरहद पर चल के देख लेना..
Happy Indian Army Day 2022

6: जिनमे अकेले चलने के हौसले होते हैं।
एक दिन उन्ही के पीछे काफिले होते हैं
सेना है तो हम हैं!
भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं

7: भारतीय सेना दिवस की
हार्दिक शुभकामनाएं...

8: मरने के बाद भी जिसके नाम में जान है,
ऐसे जांबाज सैनिक हमारे भारत की शान हैं
Indian Army Day 2022

9: जब-जब भारत माता के दामन
परकिसी ने नजर उठाई है,
तब-तब भारत माँ के जवानों ने
दुश्मन को उसकी औकात दिखाई है
भारतीय सेना दिवस की बधाई

10: फौजी की मौत पर परिवार को
दुख कम, और गर्व ज्यादा होता है,
ऐसे सपूतों को जन्म देकर,
मां का कोख भी धन्य हो जाता है
Indian Army Day 2022