कानपुर। Happy Kiss Day 2020 : वैलेंटाइन वीक का सातवां दिन आने को है, मतलब की Kiss Day और कपल्स के बीच इस दिन के मनाने को लेकर जोरदार एक्साइटमेंट है। इस वीक रोज डे से लेकर सातवें दिन तक का ये सफर किसी लविंग कपल के लिए बहुत ही खास होता है। इन सातों दिन वो अपने पार्टनर के साथ होने की वजह और अहसास एक- दूसरे से शेयर करते हैं। वहीं किस डे को एक- दूसरे के बीच भरोसे का सिंबल माना जाता है। तो चलिए कपल्स के इस खास दिन पर आपको इसे मनाने की वजह और कपल्स के बीच इसके महत्व को समझाते हैं।

Kab Hai Kiss Day : इस साल क्या हर साल किस डे का दिन फिक्स ही होता है। इस दिन को हर साल 13 फरवरी के दिन ही मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक जो 7 तारीख से शुरु होकर 14 तारीख तक चलता है, कपल्स के लिए प्यार का एक अलग ही मौसम होता है। इस वीक के सातवें दिन इसे सेलिब्रेट किया जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि इसको मनाए जाने के पीछे क्या वजह है।

Importance and Significance of Kiss Day : प्यार जताने के कई तरीकों में से एक किस करना होता है। किस करने से कपल्स के बीच भरोसा बढ़ता है और ये सिंबल होता है कि आप अपनी पूरी जिंदगी उन्हीं के साथ बिताना चाहते हैं। किस करने से स्ट्रेस भी दूर होता है। कहा जाता है कि किस करना बिना कहे अपने प्यार का अहसास करवाने का एक तरीका होता है। तो किस डे पर अपने साथी को किस करें और उन्हें अपने प्यार का अहसास भी करवाएं।

Relationship News inextlive from relationship News Desk