कानपुर। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली साल 2020 के स्वागत के लिए पहले से ही स्विटजरलैंड चले गए थे। विराट अपनी पत्नी और बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा संग वैकेशन मनाने गए हैं। यहीं पर दोनों ने न्यू ईयर का जश्न भी मनाया। विराट ने अनुष्का के साथ मिलकर फैंस को इंस्टाग्राम पर न्यू ईयर भी विश किया। इस छोटे से वीडियो में विराट कहते हैं कि आज वह इस पहाड़ वाली खूबसूरत जगह से अपने सभी फैंस को नए साल की बधाई देते हैं।
विराट कोहली के अलावा अनुष्का शर्मा ने भी न्यू ईयर सेलीब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं। अनुष्का ने जिस तस्वीर को शेयर किया, उसमें विराट के अलावा सैफ अली खान, करीना कपूर और वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे। यानी कि इन सभी ने साथ में स्विटजरलैंड में नए साल का स्वागत किया।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने भी नए साल का स्वागत अनोखे अंंदाज में किया। धोनी पत्नी साक्षी संग न्यू ईयर पार्टी में शामिल हुए। इसकी एक तस्वीर साक्षी ने अपने अफिशल इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। इस फोटो में एमएस और साक्षी नजर आ रहे। तस्वीर पोस्ट करते हुए साक्षी ने लिखा, '2020 का स्वागत अपने प्यार के साथ।
भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने भी अपने पार्टनर के साथ नए साल का जश्न मनाया। बता दें हार्दिक एक्ट्रेस नताशा स्टैंकोविक को काफी समय से डेट कर रहे। इन दोनों को साथ में घूमते कई बार देखा गया। यही वजह है कि हार्दिक ने नताशा संग न्यू ईयर सेलीब्रेट किया। पांड्या ने इसकी एक तस्वीर अपने फैंस के साथ साझा की। हार्दिक ने नताशा के साथ तस्वीर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'नए साल का स्वागत अपने प्यार के साथ।'
तेज भारतीय गेंदबाज उमेश यादव ने भी पत्नी संग न्यू ईयर सेलीब्रेट किया। इसकी कुछ तस्वीरें उमेश ने अपने अफिशल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हैं। पत्नी के तस्वीर शेयर करते हुए उमेश ने अपने फैंस का नए साल की बधाई दी।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk