कानपुर (इंटरनेट-डेस्क)। Happy New Year 2021: हर साल की तरह इस बार भी गूगल ने नए साल का वार्म वेलकम किया है। गूगल के डूडल पर क्लिक करने पर ये आपको अगले पेज पर ले जाएगा जहां सेलिब्रेशन दिखने लगता है।गूगल ने इस स्पेशल टाइम को सेलिब्रेट करने के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर ही तैयारी कर ली थी। उसने 31 दिसंबर को ही एक खूबसूरत सा डूडल अपने होम पेज पर उकेर दिया था। गूगल ने इस डूडल को बल्ब वाली लड़ी से सजाने के साथ ही इसमें बीचोबीच में एक पक्षी-घर बनाया था। इस पक्षी-घर में एक गोल घड़ी दिख रही थी जिसके नीचे 2020 लिखा था। वहीं घड़ी के ऊपर एक खिड़की सी बनाई थी।

नए साल की पूर्व संध्या पर ऐसा बना था डूडल। फोटो : साभार गूगल

आधी रात सर्च इंजन गूगल ने यूनिक सेलिबे्रशन शुरू किया

ऐसे में जैसे ही रात को 12 बजे नए साल की शुरुआत हुई सर्च इंजन गूगल ने यूनिक सेलिबे्रशन शुरू कर दिया। घर के अंदर खिड़की से एक चिड़िया निकल कर गूगल के दूसरे 0 पर बैठ गई और उसने 2021 का स्वागत शुरू कर दिया।गूगल हर साल डूडल बनाकर नया साल मनाता है। वहीं गूगल के इस डूडल को लेकर कहा जा रहा है कि गूगल ने इसे हेल्थ से रिलेट करके बनाया है।गूगल ने डूडल में घर की तस्वीर लगाकर लोगों से विशेष अपील की है कि वे इस साल वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से अपने घर पर ही नया साल मनाएं। बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही बाहर निकलें।

National News inextlive from India News Desk