नई दिल्ली (एएनआई)। Happy Ram Navami: 9 दिवसीय त्योहार नवरात्रि आज रामनवमी के साथ पूर्ण हो गया है। गुरुवार को पूरे देश में उत्साह के साथ रामनवमी की पूजा की गई और इस अवसर पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपने फैंस को बेस्ट विशेज देने के लिए अपने सोशल मीडियाका सहारा लिया। रामनवमी भगवान श्री राम के जन्म का उत्सव है। देखें कुछ सितारों ने सोशल मीडिया पर कैसे किया विश।
एक्टर अनुपम खेर ने ट्विटर पर श्री राम की दो तस्वीरें पोस्ट कीं और इस अवसर पर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने लिखा आप सबको राम नवमी की हार्दिक शुभकामनायें। कामना करता हूं कि भगवान राम आपकी और आपके परिवार की रक्षा करें।
आप सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु राम आपकी और आपके परिवार की रक्षा करे। जय श्री राम। 🙏🌺 pic.twitter.com/1mYftNHCCl
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 2, 2020
अनुपम की वाइफ और एक्टर पॉलिटीशियन किरन खेर ने भी राम नवमी की शुभकामनायें सभी को दी हैं। उन्होंने भी श्री राम के एक स्केच के साथ हिंदी में ट्वीट किया और लिखा राम नवमी के पावन अवसर पार, आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं। इसके साथ ही उन्होंने ये लिखा कि वह चाहती हैं कि भगवान राम मेडिकल प्रैक्टिशनरों को COVID-19 से लड़ने की ताकत दे।
रामनवमी के इस पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान राम COVID-19 के खिलाफ इस लड़ाई के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को शक्ति दे और हमें एक दूसरे व प्रशासन का साथ देने की सदबुद्धि दे । जय श्रीराम 🙏🏻 pic.twitter.com/Pi57imervl
— Kirron Kher (@KirronKherBJP) April 2, 2020
अभिनेत्री रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर भगवान राम की पोर्टेट के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में "जय श्री राम" लिखा।
जय श्री राम! रामनवमी पर सभी को मेरी शुभकामनाएं "वेटेनर एक्टर ऋषि कपूर ने ट्वीट किया
Jai Ram ji ki. Sargam, 1979 shot at Wai, Panchgani, Maharashtra! pic.twitter.com/YR5LQAJsnU
— Rishi Kapoor (@chintskap) April 2, 2020
नहीं होगा अयोध्या में जश्न
इस बीच खबर है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए, हजारों रथ और शोभायात्राओं के साथ होने वाला राम नवमी का भव्य आयोजन COVID-19 के प्रकोप और संक्रमण के खतरे से बचने के लिए और प्रधान मंत्री की लॉकडाउन की अपील की वजह से रोक दिया गया है।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk