कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Republic Day 2024 Best Patriotic Songs : देश की असली आजादी और गणतंत्र के महापर्व रिपब्लिक डे पर सभी भारतीय देश भक्ति में डूबे नजर आते हैं। देशभक्ति के जो गहरे और पक्के रंग बॉलीवुड फिल्‍मों में देखने को मिलते हैं, उनका तो कोई जोड़ ही नहीं है। शायद यही वजह है कि इन्हें देखने-सुनने के बाद लोगों की रगों में देशभक्ति का जोश एक बार फिर से लौट आता है। बॉलीवुड जगत में देशभक्ति को लेकर तमाम फिल्में बनी हैं। इसमें कई गाने ऐसे हैं जिन्हें सुनकर देशवासियों का जोश दोबारा जाग जाता है। ऐसे में देशभक्ति पर बॉलीवुड के ये 10 गाने काफी पॉपुलर हैं। जिन्हें सुनकर आपके अंदर भी देशभक्ति जग जाएगी। तो चलिए इस रिपब्लिक डे इन नए देशभक्ति गीतों से रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन को बनाएं और भी ज्यादा दमदार।

Desh Pehle - Main Atal Hoon (2024): इंडिया के फार्मर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का गाना 'देश पहले' को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, जिसे जुबिन नौटियाल ने गाया है। इस फिल्म में एक्टर पंकज त्रिपाठी, अटल बिहारी वाजपेयी का रोल में नजर आए।

Republic Day 2024 Patriotic Movies: मनाएं अपना गणतंत्र दिवस इन लेटेस्ट फिल्मों के संग, देखें और दिल में जगाएं देशभक्ति

Jaihind Ki Senaa - Shershaah (2021): सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेरशाह' ने तो ऑडियंस का प्यार पाया ही साथ ही इसके गाने 'जय हिंद की सेना' को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। इस गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा है, जबकि विक्रम मोंट्रोस ने इसे खूबसूरती के साथ गाया और इसका म्यूजिक भी दिया है।

Desh Mere - Bhuj: The Pride Of India (2021): फिल्म 'भुज' में अजय देवगन समेत कई किरदारों पर फिल्‍माया गया ये गाना आज भी काफी फेमस देशभक्ति गीत है। पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से इस गाने को और भी खूबसूरत बनाया है।

Bharat Ki Beti - Gunjan Saxena (2020): 'गुंजन सक्‍सेना' मूवी में जाह्नवी कपूर पर फिल्माया गया यह गाना भी कमाल का है। इस सॉन्ग को देखकर महसूस किया जा सकता है कि भारत की एक-एक बेटी दुश्मनों पर भारी है। भारत की पहली महिला फाइटर पायलट गुंजन सक्सेना की लाइफ पर बेस्ड इस मूवी के इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है।

Teri Mitti Mein Mil Jawan - Kesari (2019): फिल्म 'केसरी' का गाना 'तेरी मिट्टी में मिल जावा', अक्षय कुमार पर शूट किया गया है। केसरी फिल्म का यह गाना देशभक्ति की ऐसी शिद्दत दिखाता है, जिसे ढूंढ पाना आसान नहीं है। यह खूबसूरत देशभक्ति गीत सिंगर बी प्राक द्वारा गाया है, जिसे सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं।

Main Lad Jaana - URI- The Surgical Strike (2019): विक्की कौशल, यामी गौतम और तमाम लोगों पर फिल्‍माया गया यह गाना 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' की खुफिया तैयारियों में लगे जवानों के जोश को दर्शाता है। शाश्‍वत, रोमी और विवेक ने अपने बोलों से इस गीत में जोश भरा है।

Aai Watan - Raazi (2018): साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'राजी' का गाना 'ऐ वतन' को भी फैंस ने बेहद पसंद किया है। आलिया भट्ट के लीड रोल वाली इस फिल्म में उन्होंने एक जासूस का किरदार निभाया है। यह गाना काफी खूबसूरत है। रिपब्लिक डे के मौके पर आप इस सॉन्ग को सुनकर दिल खुश कर सकते हैं। इस गाने के भाव दिखाते हैं कि आलिया कितनी मुश्किलें सहकर अपने वतन भारत के लिए काम करती है। इस गाने को गुलजार ने लिखा है, वहीं सुनिधि चौहान ने इसे गाया है।

Vande Mataram - ABCD 2 (2015): डांस बेस्ड इस मूवी का गाना 'वंदे मातरम' एक जबरदस्त डांस सॉन्ग है। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर इस गाने से रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन का जोश और भी बढ़ जाएगा। दलेर मेंहदी और बादशाह ने इस गाने को जोशीला बना दिया है।

Aisa Desh Hai Mera - Veer Zaara (2004): साल 2004 में आई फिल्म 'वीर जारा' का पॉपुलर गाना 'ऐसा देश है मेरा' भी काफी पसंद किया जाता है। इस फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा मुख्य किरदार में थे। रिपब्लिक डे के मौके पर आप ये सॉन्ग सुनकर देश भक्ति के रंग में रंग सकते हैं।

Dil Diya Hai Jaan Bhi Denge - Karma (1986): साल 1986 में आई फिल्म 'कर्मा' का यह गाना 'दिल दिया है जान भी देंगे' आज भी उतना ही फेमस है। आनंद बख्शी के इस गाने को लिखा और कविता कृष्णमूर्ति के साथ दिलीप कुमार ने इसे देशभक्ति के भाव के साथ गाया है। इस गाने का संगीत लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल ने दिया है।

Mere Desh Ki Dharti - Upkar (1967): मनोज कुमार स्टारर फिल्म 'उपकार' का ये गाना 'मेरे देश की धरती' एक जबरदस्त देशभक्ति गीत है। इस गाने से मनोज कुमार ने निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत की। फिल्म के साथ-साथ गाने को भी खूब पसंद किया गया। इतने सालों के बाद भी राष्ट्रीय पर्व पर यह गाना हर जगह बजता है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk