कानपुर। Happy Valentines Day 2020 Beginning : वैलेंटाइन्स डे के मौके का सेलिब्रेशन होने को है। इस दिन के लिए हर साल कपल इंतजार करते हैं। इस दिन से जुड़े कई राज व इसे मनाने की वजह के साथ- साथ हम आपको आज इस दिन की हिट्री के बारे में भी बताएंगे। इससे पहले पता लगाते हैं कि वैलेंटाइन्स डे किस दिन मनाया जाएगा। तो चलिए आपको बताते हैं इसे किस दिन मनाएं और किसलिए मनाएं। इसे मनाए जाने के पीछे क्या वजह है।

Kab Hai Valentines Day Celebration : वैलेंटाइन्स डे मनाए जाने का दिन हर साल फिक्स ही रहता है। इसे रोज डे, प्रपोज डे, चाॅकलेट डे, टेडी डे, प्राॅमिस डे, हग डे व किस डे के बाद वैलेंटाइन्स डे को मनाते हैं। इसे मनाए जाने के पीछे वजह है कप्स का एक- दूसरे पर भरोसा। हालांकि इसे क्यों मनाते हैं। इसके पीछे की हिट्री भी आप को बता ही देते हैं।

Happy Valentines Day 2020 History : कहा जाता है कि रोम में तीसरी सेंचुरी में एक कैथोलिक चर्च में वैलेंटाइन नाम का एक पादरी था। जब सम्राट क्लाॅडियस सेकंड को महसूस हुआ किया कि अकेला पुरुष बिना महिला के बेहतर योद्धा हो सकता है तो उन्होंने सभी से शादी का बहिष्कार करवा दिया। उस वक्त वैलेंटाइन ने इस अनन्या मान लिया और सम्राट की अवज्ञा करके शादी करना जारी रखा। जब वैलेंटाइन की ये बात सम्राट के सामने आई तो क्लाॅडियस ने उन्हें मृत्यु दंड दे दिया और पादरी को रोम के बाहर ले जा कर उसका सिर काट दिया। तबसे उनकी याद में इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।

Relationship News inextlive from relationship News Desk