Happy Valmiki Jayanti 2021 Wishes Images, Quotes, Status, Greetings : भगवान राम की महागाथा यानि रामचरितमानस को गाकर दुनिया भर में उस कथा को प्रचलित भले ही संत तुलसीदास ने किया हो, लेकिन महर्षि वाल्मीकि वो थे, जिन्‍होंने भगवान की कथा उनके अवतार से पूर्व ही रच दी थी। मान्‍यता है कि महर्षि वाल्मीकि ने देवर्षि नारद से रामकथा सुनी थी। इसके बाद उन्‍होंने महान ग्रन्‍थ रामायण की रचना संस्‍कृत भाषा में की थी। अश्विन मास की पूर्णिमा के दिन पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई जाती है, जो इस वर्ष 20 अक्‍टूबर को मनाई जा रही है। इस दिन पर भगवान राम के मंदिरों में राम जी की पूजा अर्चना की जाती है, साथ ही महर्षि वाल्मीकि की भी पूजा होती है। देश में कई जगहों पर महर्षि वाल्मीकि के खास मंदिर भी बने हुए हैं। ऐसे में वहां पर राम कथा और पूजन का विशेष आयोजन किया जाता है। तो भगवान के प्रिय भक्‍त और महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर अपनों को भेजें वाल्‍मीकि जयंती की शुभकामनाएं।
Valmiki Jayanti 2021 Wishes Images, Quotes, Status, Greetings: भगवान के परम भक्‍त और महर्षि वाल्मीकि हम सब अपना आशीर्वाद बनाएं रखें, इसी कामना के साथ शेयर करें ये खास मैसेज, कोट्स व शुभकामनाएं....

1: मिले आशीर्वाद ऋषि वाल्मीकि से
विद्या मिले देवी सरस्वती से
मिले धन माँ लक्ष्मी से
सब सुख मिले श्री राम से
वाल्‍मीकि जयंती की बधाई

2: जैसे पके हुए फलों को
गिरने के सिवा कोई भय नहीं,
वैसे ही पैदा हुए मनुष्य को
मृत्यु के सिवा कोई भय नहीं
Happy Valmiki Jayanti 2021

3: सुख-दुख हैं जीवन के मेहमान
बिन बुलाए आते हमारे पास
अहंकार का करो तुम नाश
यह दुश्मन करता सब नाश
वाल्‍मीकि जयंती की शुभकामनाएं

4: जब गुरु लुटाता अपना ज्ञान
सारा जहां पाता आनंद
गुरु पर जो रखता आस्था,
हर मुश्किल में पाता वो रास्ता
वाल्‍मीकि जयंती की शुभकामनाएं

5: राम-सीता हैं मेरे प्रभु
इनके चरणों में करुं मैं प्रणाम
जब भी हो सुबह सवेरा
राम नाम जपूं मैं बारंबार
वाल्मीकि जयंती 2021 की शुभकामनाएं

6: गुरु होता सबसे महान,
जो देता है सबको ज्ञान,
आओ वाल्मीकि जयंती पर करें
अपने गुरु को प्रणाम
वाल्मीकि जयंती 2021 की शुभकामनाएं