कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। 8 मार्च को पूरी दुनिया में वुमेंस डे मनाया जाता है। यह दिन खास महिलाओं के लिए होता है। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जगाने और अवेयरनेस के लिए वुमेंस डे सेलीब्रेट करना जरूरी होता है। इस बार बाॅलीवुड सितारों ने भी अपने-अपने अंदाज से महिला दिवस मनाया। इन सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए महिला दिवस की बधाई दी।



बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर वुमेंस डे की बधाई दी। अनुष्का ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनकी मां भी नजर आ रही। अनुष्का ने सभी मां को इस वुमेंड डे की शुभकामनाएं भेजी। तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'चलो आज उन लोगों को याद करते हैं तो मजबूत भी हैं और चुपचाप रहते हैं। जो खुद को बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। जिनके माध्यम से हम सब आये हैं। #HappyWomensDay



एक्ट्रेस वाणी कपूर ने एक ग्लैमरस तस्वीर के साथ वुमेंस डे की विशेज भेजी। वाणी ने ओपरा विन्फ्रे का एक कोट कैप्शन में लिखा, 'आपको यह जानना होगा कि आप में प्रकाश क्या है जिससे आप अपने तरीके से दुनिया को रोशन कर सकते हैं - ओपरा विनफ्रे #happywomensday spark

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने खास तरह से वुमेंस डे मनाया। उन्होंने हैप्पी वुमेंस डे विश करते हुए अपने फैंस के लिए एक काॅन्टेस्ट खोला। जिसमें उन्होंने कहा कि, कंटेस्टेंट इसमें अपनी बहन, मां, पत्नी या पार्टनर के साथ की एक तस्वीर पोस्ट कर इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी वुमेंस डे पर बधाई दी। जान्हवी ने एक लंबी पोस्ट लिखकर फैंस को महिला दिवस की विशेज दी। बता दें जान्हवी इस समय अपनी अपकमिंग मूवी 'रूही' के प्रमोशन में बिजी हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk