कानपुर। बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अजय देवगन, कियारा आडवाणी, जॉन अब्राहम और अन्य बी-टाउन सेलेब्स ने अक्षय को ट्वीटर पर उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आइये जानें उनके बारे में किसने क्या क्या लिखा है...

अजय देवगन
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने ट्विटर पर लिखा है, 'मस्ती के दौर में वापस आ गए। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं #HappyBirthday अक्षय कुमार।'


कृति सैनन
अजय देवगन ने ट्विटर पर लिखा है, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं अक्षय कुमार सर। जिस तरह से आप जीवन को जीते हैं, यह वास्तव में प्रेरणादायक है! मेरे पास आपके साथ काम करने का सबसे अच्छा समय है!  आप हमेशा खुश रहें।'


कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मैं हमेशा आपसे कुछ सीखता रहता हूं। फिटेस्ट और सबसे प्रेरणादायक सुपरस्टार अक्षय कुमार सर को जन्मदिन की बधाई।


जॉन अब्राहम
बॉलीवुड सुपरस्टार ने भी जन्मदिन के इस खास मौके पर अक्षय कुमार के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मेरे भाई अक्षय कुमार को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।'


राकुल प्रीत सिंह
बॉलीवुड एक्ट्रेस राकुल प्रीत सिंह ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे अक्षय कुमर सर। आपको हर चीज के लिए शुभकामनाएं !! आप एक प्रेरणा की तरह हैं। आगे बढ़ते रहें और अपना आकर्षण फैलाते रहें?'


अनिल कपूर

अक्षय के जन्मदिन पर अनिल कपूर ने लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो अक्षय कुमार। मैं आपकी अच्छी सेहत, ख़ुशी और सफलता की कामना करता हूं।'


कियारा आडवाणी
कियारा अडवाणी ने अक्षय की फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'सबसे अनुशासित, मेहनती, प्रेरणादायक, मनोरंजक और विनम्र सुपरस्टार अक्षय कुमार सर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप बहुत अच्छे हैं। भगवान हमेशा आपको खुश रखे।'


मनीष पॉल
मनीष पॉल ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे अक्षय कुमार पाजी!!! आपसे बहुत प्रेरणा मिलती है... आप से बहुत कुछ सीखा है... यह साल आपके लिए अधिक से अधिक खुशियां लाए... आपको बहुत बहुत प्यार।'


नील नितिन मुकेश
नील नितिन मुकेश ने लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो अक्षय कुमार सर। भगवान आपको खुशियों से भर दें। कृपया अपने अविश्वसनीय काम से हमें प्रेरणा देते रहें।

 

 

 

 

 

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk