नई दिल्ली (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त हर्षवर्धन श्रृंगला को गुरुवार को अमेरिका के नए भारतीय राजदूत के रूप में नामित किया गया है। हर्षवर्धन 1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि श्रृंगला जल्द ही अमेरिका में भारतीय राजदूत का कमान संभालेंगे। बता दें कि हर्षवर्धन को वाशिंगटन में वर्तमान भारतीय राजदूत नवतेज सरना की जगह नियुक्त किया गया है, जो 2018 के अंत तक रिटायर हो जायेंगे। अपने 34 वर्षों के राजनयिक करियर में हर्षवर्धन ने नई दिल्ली और विदेशों में विभिन्न पदों पर काम किये हैं। बांग्लादेश में अपने कार्यकाल से पहले वे थाईलैंड में भारत के राजदूत थे।

5 नवंबर को अमेरिका में राजदूत बने थे सरना
गौरतलब है कि नवतेज सरना ने कुछ दिनों पहले अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। सरना ने 5 नवंबर, 2016 को अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में प्रभार संभाला था। सरना के कार्यकाल में दोनों देशों ने अपने लोगों के फायदे और इंडो पैसिफिक क्षेत्र को व्यापक बनाने के लाभ के लिए सुरक्षा और सामरिक प्राथमिकताओं पर अपने सहयोग को बढ़ाने के लिए नई दिल्ली में 2+2 वार्ता किया था, जो दोनों देशों के लिए बहुत मायने रखता है। उनके रिटायरमेंट को लेकर अमेरिका में एक समारोह का आयोजन भी किया गया था, जिसमें अमेरिकी विदेश विभाग और व्हाइट हाउस के बड़े अधिकारी उपस्थित थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को कहा 'सच्चा दोस्त'

गुप्त तरीके से यूजर्स का डेटा बेचने के लिए इटली ने फेसबुक पर लगाया 81 करोड़ रुपये का जुर्माना

International News inextlive from World News Desk