कानपुर। हरियाणा में मतगणना जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे भूपिंदर सिंह हुड्डा इस बार भी गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे थे और चुनाव जीत गए। इस सीट पर उनके खिलाफ भाजपा के सतीश नांदल चुनाव लड़ रहे थे। वह इस बार इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर है। भूपिंदर सिंह हुड्डा फिलहाल इसी सीट से विधायक हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में हुड्डा ने इस सीट पर करीब 47,000 वोटों से जीत दर्ज की थी। इस बार उन्होंने कांग्रेस कैंडिडेट अपने निकटतम प्रत्याशी से 58 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया।

भूपिंदर सिंह हुड्डा चल रहे हैं आगे

हरियाणा विधानसभा चुनावों में गढ़ी सांपला किलोई सीट पर कांग्रेस के भूपिंदर सिंह हुड्डा अभी तक 97,775 वोट पाकर जीते। उनके निकटतम उम्मीदवार बीजेपी के सतीश नांदल को 39,443 वोट मिले हैं। वहीं जेजेपी के डॉ. संदीप हुड्डा को 5437 वोट मिले हैं।

पिछले चुनाव में हुड्डा को मिले थे 80,693 वोट

पिछले चुनाव में हुड्डा को 80,693 वोट, जबकि नांदल को 33,508 वोट मिले थे। बता दें कि इस बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है। वह अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी आशा हुड्डा, बेटे और रोहतक के पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और बहू स्वेता मिर्धा भी थीं। करीब 105 महिलाओं सहित 1,169 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। प्रमुख हस्तियों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और इनेलो के अभय सिंह चौटाला शामिल हैं। खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा ने 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि कांग्रेस राज्य में वापसी की उम्मीद कर रही है। वर्तमान में यहां भाजपा के 48 विधानसभा सदस्य हैं।