कानपुर। हरियाणा में वोटों की गिनती पूरी हो गई है। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने उचाना कलां विधानसभा सीट पर 47,452 वोटों से जीत दर्ज की है। हरियाणा की उचाना कलां विधानसभा सीट काफी हाई प्रोफाइल मानी जाती है। इस सीट पर दो बड़े राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। इस सीट पर दुष्यंत चौटाला की लड़ाई पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह की पत्नी व मौजूदा भाजपा विधायक प्रेमलता के साथ थी।  इस सीट पर दुष्यंत चौटाला अपने निकटतम प्रत्याशी प्रेमलता से 47,452 वोटों से जीत हासिल की है।

बीजेपी की उम्मीदवार पीछे

हरियाणा विधानसभा चुनावों में उचाना कलां सीट पर बीजेपी की प्रेमलता 44890 वोट मिले। उनके निकटतम उम्मीदवार जेजेपी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला को 92423 वोट मिले हैं। वहीं आईएनएलडी के सतपाल को 764 व कांग्रेस के बलराम को 4952 वोट मिले हैं।

इस बार करना पड़ा काफी मेहनत

इस सीट के नतीजों पर पूरे प्रदेश की निगाहें हैं। बीरेंद्र सिंह व उनकी पत्नी ही नहीं बल्कि उनके बेटे और हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह को भी जीत के लिए काफी मेहनत करना  पड़ा है। 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां से प्रेमलता ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी। बता दें कि दुष्यंत चौटाला अपने परिवार के साथ सिरसा में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए ट्रैक्टर से पहुंचे थे। यह तरीका बेहद अनोखा था। इस चुनाव में करीब 105 महिलाओं सहित 1,169 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख हस्तियों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और इनेलो के अभय सिंह चौटाला शामिल हैं। खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा ने 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि कांग्रेस राज्य में वापसी की उम्मीद कर रही है। वर्तमान में यहां भाजपा के 48 विधानसभा सदस्य हैं।