फिल्म : हसीन दिलरूबा
कलाकार: तापसी पन्नू, हर्षवर्धन राणे, विक्रांत मेसी
निर्देशक: विनिल मैथ्यू
चैनल : नेटफ्लिक्स
रेटिंग : 3.5

क्या है कहानी
फिल्म की कहानी में रानी( तापसी पन्नू) की शादी होती है रिशु से। रिशु हैं विक्रांत मेसी।रानी उपन्यास पढ़ने की दीवानी हैं। उसे अपनी जिंदगी में रंग चाहिए, ऐसे में उसकी जिंदगी में रिशु रोमांस और रंग नहीं दे पाता है। तो रानी की जिंदगी में एंट्री होती है एक और शख्स की। कहानी फिर प्रेम कहानी से कब लस्ट कहानी बन जाती है और फिर कब एक मर्डर मिस्ट्री। काफी रोचक तरीके से कहानी का पूरा ट्रीटमेंट है।

क्या है अच्छा
कहानी का ट्रीटमेंट शानदार है। स्टोरी टेलिंग में अच्छा एक्सपेरिमेंट है। म्यूजिक बढ़िया हैं। क्लाइमेक्स और भी बढ़िया हैं। कांसेप्ट भी अच्छा है।

क्या है बुरा
कहानी की अवधि थोड़ी ज्यादा है और कुछ दृश्य ओवर द टॉप हैं। अति हैं।

अदाकारी
तापसी पन्नू का अभिनय शानदार है। यह फिल्म पूरी तरह उनकी ही फिल्म है। वह छाई रही हैं। विक्रांत ने सबसे अच्छा अभिनय किया है। उन्होंने अभिनय में कई वेरिएशन दिखाए हैं। हर्षवर्धन को आखिरकार एक अच्छा रोल मिला है। कहानी में चार चांद फिल्म के कलाकारों ने लगाय है।

वर्डिक्ट
दर्शक निश्चित तौर पर पसंद करेंगे।

Review By: अनु वर्मा

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk